शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Henna Beauty Benefits
Written By

मेहंदी सिर में लगाने के beauty benefits

मेहंदी सिर में लगाने के beauty benefits - Henna Beauty Benefits
Mehndi Benefits
 
हाथों पर रचने वाली खूबसूरत मेहंदी (Mehndi Benefits) आपके सौंदर्य को निखारने में भी बहुत कारगर है। हाथों में मेहंदी रचना अधिकतर सभी को भाता है, मेहंदी के रंग की गहराई के कई लोग दीवाने भी होते हैं, यहां जानिए बालों में लगने वाली मेहंदी के ब्यूटी के फायदे-
 
मेहंदी सिर पर लगाने से सौंदर्य लाभ जानिए Mehndi Beauty Tips
 
- अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो मेहंदी लगाने से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मेहंदी एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है, जो आपके बालों को सिल्की को बनाता ही है, साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।
 
 
- अगर बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो मेहंदी में चायपत्ती का पानी मिलाकर रातभर भिगोकर रख दें और इसे सुबह लगा लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।
 
- मेहंदी के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे होते हैं। इसमें मैथी के दाने मिलाकर लगाने से इसका फायदा जल्दी नजर आता है।
 
- मेहंदी को दही के साथ मिलाकर और इसमें नींबू का रस मिलाने से बालों से डेंड्रफ की समस्या से निजात मिलती है।

 
- मेहंदी बालों को कंडीशनर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल घने और मजबूत हो जाते हैं। यह आपके बालों के रूखे क्यूटिकल्स को नरम बनाती है, साथ ही उनमें चमक भी लाती है।

 
- मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मैथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में रखने के बाद बाल धो लें। ऐसा करने से बाल काले, घने और चमकदार होते हैं।

- मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मैथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में रखने के बाद बाल धो लें। ऐसा करने से बाल काले, घने और चमकदार होते हैं।

ये भी पढ़ें
क्या आप जानते हैं संगीत वाद्यों के बारे में ये अनोखी बात