शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. bottle gourd oil to prevent grey hair
Written By

Hair Care Tips: उम्र से पहले हो रहे बाल सफेद, तो आजमाएं लौकी का तेल

Hair Care Tips: उम्र से पहले हो रहे बाल सफेद, तो आजमाएं लौकी का तेल - bottle gourd  oil to prevent grey hair
बालों से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन जब अनगिनत बालों में एक सफेद बाल भी नजर आ जाए तब बुढ़ापे का एहसास होने लगता है। हालांकि अब कम उम्र में ही यह समस्या तेजी से उभरने लगी है जिसकी वजह है शरीरर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी। हालांकि आज भी देसी नुस्खे सबसे पहले आजमाएं जाते हैं। जी हां, अगर आप सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो लौकी का तेल जरूर लगाएं। आइए जानते हैं कैसे बनाए लौकी का तेल -  

लौकी में मुख्य रूप से फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन, मिनरल्स, आयरन और पोटेशियम मौजूद होता है। जो वजन कम करने, ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी मददगार है। शरीर को ऊर्जा देने के साथ - साथ यह  शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर को इतने सारे फायदों के साथ ही यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छी है।

आइए जानते हैं कैसे बनाएं लौकी का तेल

- लौकी का तेल बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर उसके उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। और उन्हें 4 से 5 दिन के लिए धूप में सूखने के लिए रख दें।

- अब एक बर्तन में 2 कटोरी नारियल का तेल गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने पर उसमें लौकी के टुकड़े डाल दें। इसके बाद धीमी आंच पर लौकी को अच्छे से पकाएं। जब लौकी पक जाएं तो उसे बंद कर दें।

- तेल ठंडा हो जाए इसके बाद उसे छानकर कांच की बोतल में भर लें।

- लौकी का तेल तैयार है। अब इसे सिर धोने से 6 घंटे पहले लगा लें ताकि बालों को अच्छे से पोषण मिल सकें।