गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Beauty Tips
Written By

Skin Care : पिंपल्स की परेशानी से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये खास टिप्स

Skin Care : पिंपल्स की परेशानी से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये खास टिप्स - Beauty Tips
दिन में तीन-चार बार कच्चे लहसुन की पीठी बनाकर लगाने से पिंपल्स कम हो जाते हैं और काले निशान तथा फुंसियां मिटने में सहायता मिलती है।
 
- लहसुन की 2-4 कली प्रतिदिन 1-3 माह तक खाने से रक्त प्रवाह शुद्ध होता है और त्वचा लंबे समय तक पिंपल्स से मुक्त हो जाती है। 
 
- 0.5 मि.ली. नींबू का रस 10-15 मि.ली. गुनगुने पानी में दिन में 2-3 बार लेने से पिंपल्स कम होते हैं। 
 
- मैथी (फेनु ग्रीक) की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाने से आराम होता है। यह लेप प्रतिदिन या एक दिन छोड़कर लगाया जा सकता है।
 
- नारियल का पानी चमड़ी को पोषक तत्व देकर पिंपल्स रोकता है। 
 
- लौंग और जीरे का लेप बनाकर, चेहरे पर 10 मिनट लगाने से लाभ होता है। 
 
- चेहरे पर प्रतिदिन दो बार 10 मिनट तक हल्दी लगाने से बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं।