शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. muslim populations in all world
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मार्च 2017 (11:22 IST)

दुनिया में सबसे ज़्यादा हो जाएंगे मुसलमान: रिसर्च

दुनिया में सबसे ज़्यादा हो जाएंगे मुसलमान: रिसर्च - muslim populations in all world
ईसाई धर्म के बाद इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मज़हब है। हालांकि अमेरिका स्थित प्यू रिसर्च सेंटर का कहना है कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ने का ट्रेंड यही रहा तो वो दुनिया में सबसे ज़्यादा हो जाएंगे। 
इस रिसर्च सेंटर की प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा समय में इस्लाम सबसे तेजी से बढ़ता हुआ धर्म है। प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में मुस्लिमों को लेकर कही गई कुछ अहम बातें...
 
*किसी भी मज़हब के मुक़ाबले इस्लाम दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है।
*अनुमान के मुताबिक़ 2070 में इस्लाम मानने वालों की संख्या सबसे ज़्यादा हो जाएगी।
*इसके बाद इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा।
*2010 में इंडोनेशिया दुनिया का मुस्लिम आबादी वाला सबसे बड़ा देश था।
*2050 में भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा।
*हालांकि भारत में तब भी हिंदू आबादी, मुस्लिमों से ज़्यादा ही होगी।
*ब्रिटेन और फ्रांस में ईसाइयों की आबादी कुल आबादी के 50 फ़ीसदी से कम हो जाएगी।
*अनुमान के मुताबिक़ 2050 में यूरोप में मुस्लिमों की आबादी 10 फ़ीसदी होगी।
*सब-सहारन अफ़्रीका में प्रत्येक 10 ईसाइयों में चार मुस्लिम हैं।
*अमेरिका में 2050 में प्रत्येक 50 लोगों में से एक मुसलमान होगा।
ये भी पढ़ें
मोदी लहर से भी बड़ी थी 40 साल पहले की जनता आंधी