• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
  6. फैशन का है ये जलवा! (फोटो)
Written By BBC Hindi

फैशन का है ये जलवा! (फोटो)

विल्स लाइफ स्टाइल

पेश है दिल्ली में चल रहे विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक की एक झलक। इसमें डिज़ाइनर अनुपमा दयाल ने अपने कलेक्शन में सूंई-धागे का बारीक काम दिखाने की कोशिश की है।

BBC

डिज़ाइनर पल्लवी मोहन के मुताबिक उन्होंने अपने कलेक्शन में समझदार और बुद्धिमान महिलाओं के लिए कपड़े बनाए हैं और उसे नाम दिया है - ‘नॉट सो सीरियस’ ।

BBC

डिज़ाइनर पारोमिता बैनर्जी ने अपने कलेक्शन में जापान की ‘बोरो’ तकनीक का इस्तेमाल किया। इसमें कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल किया जाता है या पुराने कपड़ों की तुरपाई कर ठीक किया जाता है।

BBC

डिज़ाइनर सिद्धार्थ टाइटलर ने अपने कलेक्शन में ज़्यादातर नीले और काले रंगों का इस्तेमाल किया है और उनके मुताबिक ये कपड़े आज की महिला के मिज़ाज को दर्शाते हैं।

BBC

डिज़ाइनर सामंत चौहान की कलेक्शन का थीम है ‘राजपुताना बाइकर’ जिसमें उन्होंने कपड़ों में एक ज़मीनी अंदाज़ दिखाया है।

BBC

डिज़ाइनर विनीत बहल के मुताबिक उनकी कलेक्शन सादगी और स्टाइल का समागम है।

BBC

तरुण तहलियानी का कहना है कि वो खुद कुंभ मेला देखने गए थे औऱ उसी से प्रभावित हो, उन्होंने अपने कपड़े डिज़ाइन किए।

BBC

डिज़ाइनर सामंत चौहान ने अपने कपड़ों में सिल्क और कॉटन की साड़ियों और गाउन का इस्तेमाल किया है।

BBC