शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अयोध्या
Written By वार्ता
Last Modified: अयोध्या , सोमवार, 20 सितम्बर 2010 (14:56 IST)

परिसर सुरक्षा पर अब तक अरबों खर्च

परिसर सुरक्षा पर अब तक अरबों खर्च -
अयोध्या में स्थित विवादित श्रीराम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के परिसर में लगी सुरक्षा पर अब तक अरबों रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक परिसर की डबल पाइप बैरीकेटिंग और तार लगाने पर ही करीब चार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। निगरानी टावरों पर तीस लाख रुपए खर्च कर परिसर में सुरक्षा सम्बंधी अन्य निर्माण कराए गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से सुरक्षाकर्मियों के लिए बनाए गए बैरक (आवास) शामिल हैं।

परिसर में बिजली की आपूर्ति स्थाई बनाए रखने के लिए करीब बीस लाख रुपए की लागत से खरीदे गए पाँच जनरेटरों की मौजूदगी के बावजूद करीब तीन लाख रुपए प्रतिमाह बिजली के बिल पर खर्च किया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि परिसर की सफाई आदि पर ही 1992 से अब तक एक करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। (वार्ता)