1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. fastag annual pass price hike april 1 new rates benefits how to buy
Last Updated : मंगलवार, 31 मार्च 2026 (16:46 IST)

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

how to apply fastag annual pass
fastag annual pass price hike : देशभर में टोल भुगतान को आसान बनाने वाली FASTag सुविधा अब महंगी होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से FASTag के वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी की जाएगी। ऐसे में आज पुराने रेट पर रिचार्ज कराने का आखिरी मौका है। अगर आप FASTag यूजर हैं और वार्षिक पास लेना चाहते हैं, तो आज ही पुराने रेट पर रिचार्ज करा लें, क्योंकि 1 अप्रैल से आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

 कितनी बढ़ेगी कीमत?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, FASTag वार्षिक पास की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है।
 
पुरानी कीमत : ₹3,000
नई कीमत : ₹3,075 (1 अप्रैल 2026 से लागू)
यह बदलाव National Highways Fee Rules 2008 के तहत किया गया है।
 

किन यूजर्स पर लागू होंगे नए रेट?

यह पास नॉन-कमर्शियल वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए है
पूरे देश के 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य
1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो पहले पूरा हो)
इस समय FASTag वार्षिक पास के 56 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं।
 

 FASTag Annual Pass के फायदे

बार-बार FASTag रिचार्ज करने की जरूरत खत्म
एक बार भुगतान में पूरे साल की सुविधा
टोल प्लाजा पर कैशलेस और तेज ट्रांजैक्शन
रोजाना या शहरों के बीच यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद
 

FASTag Annual Pass कैसे खरीदें?

आप नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करके पास खरीद सकते हैं:
 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय या भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाएं
या Rajmarg Yatra App डाउनलोड करें
अपनी गाड़ी की डिटेल दर्ज करें
FASTag ID डालें (यह एक्टिव और सही तरीके से लिंक होना चाहिए)
पेमेंट करें (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड)
पेमेंट के बाद पास आपके FASTag से लिंक हो जाएगा और SMS के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
इंदौर में 19 पुलिसकर्मी सम्मानित: हत्या केस सुलझाने और ड्रग्स कार्रवाई में शानदार काम पर मिला पुरस्कार