अगर आप स्वयं की या अपने मित्र/परिजन की ऑनलाइन जन्म कुंडली बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया से गुजरना होगा:
- सबसे पहले 'जन्म कुंडली' की लिंक पर क्लिक कर इस सबचैनल के मुख्य पृष्ठ को खोलें।
- मुख्य पृष्ठ पर आपके द्वारा अभी तक बनाए गए प्रोफाइलों की सूची दी गई है। यदि आप स्वयं की कुंडली बनाना चाहते हैं तो 'स्वयं' का चयन कर 'आगे चलें' बटन पर क्लिक करें।
- यदि आप अपने मित्र/परिजन की कुंडली बनाना चाहते हैं और आपने उसका प्रोफाइल पहले से बना रखा है तो उसके नाम का चयन कर पहले वाली प्रक्रिया दोहराएँ।
- यदि आप ऐसे व्यक्ति की कुंडली बनाना चाहते हैं जिसका प्रोफाइल अभी नहीं बनाया है तो उसके लिए पृष्ठ पर दिए गए 'नया प्रोफाइल बनाएँ' फॉर्म की पूर्ति कर 'आगे चलें' बटन पर क्लिक करें।
- यदि भरी गई जानकारी में परिवर्तन करना हो तो 'फिर से' बटन पर क्लिक कर पुनः जानकारी भरकर 'आगे चलें' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जन्म कुंडली बनेगी और पृष्ठ आपके सामने होगा।
- यहाँ आपकी पत्रिका के आधार पर जन्मांग चक्र, राशि चक्र, राशि फलादेश, लग्न फलादेश, विंशोत्तरी महादशा आदि की लिंक मिलेंगी। आप लिंक पर क्लिक कर जानकारी पढ़ सकते हैं।
- हमने सुविधा के लिए जन्म कुंडली का प्रिंट योग्य फॉर्मेट भी उपलब्ध कराया है। आप चाहें तो इसे प्रिंट कर संभाल कर रख सकते हैं।