शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल : (27 से 4 मई 2014)

साप्ताहिक राशिफल : (27 से 4 मई 2014)

मेष : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

Weekly Forecast | साप्ताहिक राशिफल : (27 से 4 मई 2014)
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) :

यह सप्ताह यात्रा, आर्थिक स्थिति और प्रोफेशन के लिहाज से बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है, जबकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। तबीयत नाजुक तो नहीं होगी, लेकिन सुस्ती और कमजोरी रह सकती है। प्रोफेशन में नए अनुबंध की पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी में अनुबंध हो सकते हैं, लेकिन इसमें सावधान रहना जरूरी होगा, क्योंकि आपको धोखा मिल सकता है। दांपत्य में सामान्य स्थिति रहेगी, जबकि जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इससे प्रेम की मधुरता बढ़ेगी।

भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी

FILE


वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) :

जीवन-यापन के लिए सतर्क रहने वाला सप्ताह है, खासकर सेहत के मामले में डॉक्टरी सलाह लेना पड़ सकता है। अनियमित खान-पान शारीरिक अस्वस्थता का कारण बन सकता है। हालांकि इसी दरमियान आपको कारोबारी लाभ की खुशी भी हासिल हो सकती है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन यात्रा करने की योजना भी बनेगी। सप्ताहांत आप जीवनसाथी समेत आवश्यक उद्देश्य को लेकर छोटी यात्रा करेंगे। प्रॉपर्टी में हाथ डालने का समय नहीं है। आने वाले प्रपोजल को अभी टालना ही सही होगा। आमदनी भले ही नहीं बढ़े, लेकिन धनलाभ के योग बने हुए हैं।

भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : गुलाबी


FILE


मिथुन (21 मई से 21 जून) :

यह सप्ताह हर मामले में अच्छा गुजरने वाला है। आपकी सभी योजनाओं को पंख लग सकते हैं और धनलाभ भी हो सकता है, हालांकि प्रोफेशन में तनाव के दौर से गुजरना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बना रहेगा। पारिवारिक माहौल में खुशहाली बनी रहेगी। रिश्तेदारों का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनी रहेगी और प्रेम की मधुरता का आनंद उठाएंगे। इसके बावजूद आपको यात्रा से परहेज रखना सही होगा। प्रॉपर्टी के लिए पहल करने का समय आ गया है।

भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : क्रीम

FILE


कर्क (22 जून से 23 जुलाई) :

इस सप्ताह आप सेहतमंद बने रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती लाने वाली खबर मिलेगी, लेकिन प्रोफेशन में तनाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है। कानूनी अड़चन या तकनीकी अभाव से नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्रा के लिए योजना बनेगी, लेकिन प्रॉपर्टी के जरूरी काम से जाना संभव नहीं हो पाएगा। दांपत्य में खुशी के मौके आएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर पल गुजार पाएंगे और भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव की गहराई को महसूस कर पाएंगे। प्रेमी युगलों के लिए भी प्रेम के साथ विवाह का इजहार करने के लिए अच्छा समय है।

भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : केसरिया

FILE


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) :

इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा, जबकि आय में कमी आ सकती है। दूसरी तरफ आपको प्रोफेशन में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए सारे काम सहजता के साथ काम संपन्न हो जाएंगे। प्रॉपर्टी में जोखिम उठाना पड़ सकता है। जमीन या फ्लैट की खरीद में नुकसान की आशंका ज्यादा है। इसका असर दांपत्य संबंध पर भी पड़ेगा और जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : क्रीम

FILE


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) :

यह सप्ताह तो अच्छा है, लेकिन नतीजे मिले-जुले ही मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिल सकता है और परिवार की खुशियों को भाग्य की देन समझेंगे। संतान के सुख के साधन जुटाना संभव होगा। इसके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। साथ ही आप कुछ थकाने वाली यात्रा भी करेंगे। प्रॉपर्टी बनाने के लिए आपके ग्रहों के अनुकूल समय आ गया है। इस क्षेत्र के लिए आपने जो भी योजना बनाई है उसे परिवार में मुख्य रूप से जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श कर पूरा कर सकते हैं। रोमांस के मौके मिलेंगे।

भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा रंग

FILE


तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) :

इस सप्ताह जितना कुछ आपके कर्मों से हासिल होगा उससे कहीं ज्यादा भाग्य से भी मिलने वाला है। नई कोंपलें फूटने जैसी खुशी के एहसास से लेकर व्यावसायिक पहलू भी आपके मन-मुताबिक रहेगा। जमीन-जायदाद को लेकर चली आ रही पुरानी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। इसमें आई हर तरह की बाधा दूर होने से आप परिवार में खुशियों की साझेदारी करेंगे। धनलाभ की संभावना है। सेहत का पूरा साथ रहेगा और आप जीवनसाथी संग किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : भूरा

FILE


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) :

अच्छा गुजरने वाले इस सप्ताह में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में खाने-पीने की आदतों में बदलाव आ सकता है। कारोबारी स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक मामले में भी सुधार होने की पूरी संभावना है। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। घरेलू कामकाज और पारिवारिक दायित्व को जीवनसाथी की मदद से संभालना संभव हो पाएगा। रोमांस के लिए भी अच्छा समय है। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी और आपसी भरोसे में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं।

भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : ग्रे

FILE


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :

मिले-जुले परिणाम वाले इस सप्ताह में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। चाहे कार्यक्षेत्र जैसा भी हो आपके ऊपर काम का बोझ लदा रहेगा। कई बार तो ऐसा महसूस होगा कि आपको सांस लेने की भी फूर्सत नहीं मिल रही है, लेकिन काम के निपटारे की आंतरिक खुशी और संतोष आपके चेहरे पर स्पष्ट दिखेगा। सेहत सामान्य रहेगी। धनलाभ भी होगा। दांपत्य में खुशी बनी रहेगी। जीवनसाथी संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पुरानी रोमांस के दिनों की यादें ताजा होंगी। प्रॉपर्टी के लिए आगे कदम बढ़ाना संभव नहीं होगा।

भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : लालीपन के साथ भूरा

FILE


मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) :

अच्छा सप्ताह। आपके मन मुताबिक कार्य और यात्रा पर जाने की योजनाएं। ये सब मिलकर आपको खुशियों और उपलब्धियों से झोली भरने वाली है। प्रोफेशन में ज्यों की त्यों परिस्थिति बनी रहेगी। काम का सिलसिला रुकने वाला नहीं है और इसके लिए सहकर्मियों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी के मामले में छोटी मगर सुखद और उद्देश्यपूर्ण यात्रा होगी। नया मकान खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को गहराई से महसूस करेंगे और आपको भी उनके प्रेम की अनुभूति होगी।

भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : नारंगी

FILE


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) :

मिले-जुले नतीजे वाले इस सप्ताह में सब कुछ तभी ठीक होगा, जब आप भाग्य को भूलकर सामने आए कामकाज को निपटाते चले जाएंगे। हाथ पर हाथ धरे रहने से आर्थिक स्थिति को नुकसान हो सकता है और कारोबारी संबंधों में खटास या कहें उलझाव की परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि धनलाभ के योग बने हुए हैं। कुछ नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं, जो यात्रा के दौरान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ उपहार या किसी अन्य के प्रेम संबंध को लेकर तनाव बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : ब्ल्यू

FILE


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के मौके मिलने वाले हैं। आप अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने में सक्षम महसूस करेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। फिर भी आपको सफलता मिलने की उम्मीद लगी रहेगी और इसके लिए संघर्ष का सिलसिला जारी रहेगा। यात्राएं करेंगे। प्रॉपर्टी में किस्मत आजमाने जैसी स्थिति बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन साथ ही प्रेम की कमी महसूस होगी। संबंध में भावानात्मक जोड़-तोड़ से बात नहीं बनेगी। प्रेमी युगलों के बीच नोक-झोंक हो सकती है, जबकि परिवार में खुशियां मिलेगी।

भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : ब्ल्यू