बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 अगस्त 2011)

साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 अगस्त 2011)

मेष : खुशी का समाचार प्राप्त होगा

Hindi Asrto Tips : Weekly Forecast | साप्ताहिक राशिफल (14 से 21 अगस्त 2011)
WD


मेष
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।
पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। पूंजी निवेश में लाभ के अवसर रहेंगे। पसंदीदा कोर्स के चुनाव में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। वाहन खरीदने में पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ मामलों में चिंताएं भी हो सकती है, किन्तु आपकी कुशलता से जल्द ही समाप्त होंगी। प्रणय प्रकरणों में अनावश्यक खटपट बढ़ सकती है, क्रोध से बचें।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन।
स्वास्थ्य सुखद व समृद्ध रहेगा। शरीर में ताकत व जोश का एहसास होगा। विदेश स्तर के व्यापार की ओर बढ़ेंगे। स्थानीय बाजार में पकड़ बनाने हेतु भागदौड़ करनी पड़ेगी। मनोरंजन के साधनों का उपयोग कर तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे। यह समय निजी रिश्तों और यात्रा के संदर्भों में आत्मनिरीक्षण का है। कोई कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। इस सप्ताह हरी मूंग पक्षियों को डालें।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों की प्रगति दिखेगी। व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर कुछ जरूरी कदम उठाने का समय है। अनावश्यक बातों में समय खराब करने से बचें, यह लक्ष्य में बाधक हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिकारों को लेकर सतर्कता रखने की जरूरत रहेगी। विश्राम चक्र का अन्तर बनाएं रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नीले रंग के रूमाल में दो चांदी के सिक्के रखें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा।
जीवन का अनुभव व सामाजिक ज्ञान सम्मान को बढ़ाएगा। आपके मृदु स्वाभाव से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलेंगे। निवेश संदर्भ में लाभ के योग रहेंगे। निजी रिश्तों में खुद तनाव से बचें। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से उत्तम गुर सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत व यात्रा मामलों में खुद ही आत्म मंथन करें। उचित खानपान व सावधानी अपेक्षित रहेगी। धर्म स्थलों में 800 ग्राम चने की दाल दान दें।

सिंह
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली हल्का हरा।
व्यापारिक क्षेत्रों में तरक्की की ओर बढ़ेंगे। किसी संस्था के मध्य साझा हितों के संदर्भों में हस्ताक्षर हो सकते है। संबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। भवन व वाहन खरीदने में सफलता के संकेत मिलेंगे। कोई हस्त शिल्प की खूबसूरती मन को लुभाएगी। प्रेम संबंधों में रोचक वार्ताएं होंगी। यात्रा व पूंजी मामलों में विरोधी पक्ष कोई पेंच फसा सकते हैं, सावधानी रखें। कानूनी विवादों में आपका पक्ष पहले से ज्यादा बेहतर होगा।

कन्या
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
WD
राजकीय व सामाजिक कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। उच्च लाभ प्राप्त करने के प्रयासों को धीरे-धीरे बढ़ाएं। सफलता आवश्य ही मिलेगी। किन्तु स्थानीय स्थिति व अन्य पहलुओं की पहले समीक्षा कर लें। निवेश व धन मामलों में कोई हानि पहुंचा सकता है, सुरक्षा मानको की उपेक्षा से बचें। संतान पक्ष के शैक्षिक दाखिले की चिंताएं हो सकती है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

तुला
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा।
प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्रों कोई महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। किसी भी मामलें में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, यह विवाद व चिंताएं दे सकती है। आमदनी के साधनों को और उन्नत बनाने में अभी वक्त लगेगा। किन्तु उन्नति आवश्य ही होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को न तोड़ें, यह सेहत को प्रभावित कर सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
आपकी सधी हुई दिनचर्या से स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमताओं में इजाफा होगा। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने की लालसा पूर्ण होगी। किसी इच्छित संस्थान में साहित्य व तकनीकी शिक्षा को निखारने के अवसर प्राप्त होंगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में प्रगति के बंद रास्तें खुलेंगे। प्रेम संदर्भ में अनावश्यक बातों से बचें, यह रिश्तों में टकराव दे सकती है। स्थानीय यात्रा में सतर्कता अपेक्षित रहेगी।

धनु
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीच।
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक तरक्की की ओर दिनोंदिन बढ़ेंगे। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में समर्थ रहेंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। संबंधित सेवा क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य व विवेक बनाएं रखें। सेहत तंदुरूस्ती से पूर्ण होगी। विरोधी पक्ष आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं, किन्तु स्वविवेक से उन्हें उपयुक्त जवाब देंगे।

मकर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
शैक्षिक क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सफलता से हौसले बुलंद रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में भी अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन में कोताही न करें। राजनीति व उद्योग जगत में नाम कमाने में थोड़ा वक्त लगेगा। कुछ संदर्भ में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। प्रेम प्रकरणों में तनाव की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। माता-पिता को सम्मान दें, उन्हें प्रसन्न करने में सफल रहेंगे। धर्म यात्रा के योग रहेंगे।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग पीला।
क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में अव्वल रहने का सम्मान मिलेगा। प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देने की योग्यता रहेगी। किसी भी राजनैतिक व सामाजिक मुद्दे को उठाने से पहले अनुभवी लोगों से राय ले लें, अन्यथा आपकी साख खराब हो सकती है। संपत्ति व वाहन मामलों में अधिक व्यय की आशंका हैं, वैधानिक पहलुओं की उपेक्षा न करें। यह समय स्वजनों के मध्य मेल-मिलाप बढ़ाने व गुस्से से बचने का है। धर्म स्थलों में चीनी व आटे का दान दें।

मीन
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग भूरा।
कला चिकित्सा विज्ञान, साहित्य, तकनीक व शोध के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा रहेगा। तंदुरूस्ती आपसे दूर बिल्कुल नहीं जा सकती है। बशर्ते उचित खान-पान व व्यायाम के क्रम को बनाएं रखें। अनावश्यक बातों में मन को न उलझाएं, बल्कि प्रसन्न रहें। पत्नी व बच्चों के मध्य प्यार व चाहत बढ़ेगी। मकान व दुकान को आधुनिक तरीके से सजाने में कामयाबी मिलेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।