शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 8 to 14 August 2022

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अगस्त 2022: किन राशियों के लिए खास रहेगा नया सप्ताह, जानें अपना हाल Saptahik Rashifal

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अगस्त 2022: किन राशियों के लिए खास रहेगा नया सप्ताह, जानें अपना हाल Saptahik Rashifal - Weekly Horoscope 8 to 14 August 2022
weekly horoscope 2022 नया सप्ताह 8 अगस्त 2022 से शुरू हो रहा है तथा 14 अगस्त तक जारी रहेगा। इस सप्ताह भाई-बहन का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। जानिए इस हफ्ते किन राशियों का चमकेगा भाग्य और किस्मत देगी साथ, किसके लिए रहेगा नौकरी, व्यापार में शुभ समय। यहां पढ़ें 12 राशियों का विशेष साप्ताहिक भविष्यफल और जानिए क्या खास लेकर आएगा यह सप्ताह हम सभी के लिए। 
 
साप्ताहिक राशिफल : (8 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक) 
 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
माता-पिता को कोई सरप्राइज या गिफ्ट दे सकते हैं। इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। जिंदगी से अकेलापन दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के लिए पैसा जुटाने में सफल होंगे। डाइट में बदलाव करने से फायदा होगा। लंबी यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। प्रॉपर्टी मसले के खराब होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने में सफल हो पाएंगे। लगातार प्रयासों से प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति होगी। इस समय सट्टा मार्केट में पैसा लगाने से बचें। पार्टनर से मनमुटाव दूर होने के बाद रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। अपने लिए नया घर खरीद सकते हैं। अपनी दिनचर्या का शेड्यूल बनाकर चलें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा क्रिएटिव होने की जरूरत है। ऑफिस में अपने काम से दूसरों को इम्प्रेस कर पाएंगे। रोमांस करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की वजह से घर में खुशियां आ सकती हैं। आपका लापरवाही वाला रवैया माता-पिता को परेशान कर सकता है। लोन चुकाने में दिक्कत हो सकती है। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22) 
 
आत्मविश्वास और साहस से भरे रहेंगे। जिंदगी को सफल बनाने के सभी प्रयास पूरे होंगे। इस समय आप बचत पर भी थोड़ा ध्यान दें। फिजूलखर्चों से बचने की कोशिश करें। पार्टनरशिप या किसी के साथ कोई प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : ऑरेंज

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
इस सप्ताह अपनी भावनाओं को कंट्रोल कर पाएंगे। इससे पारिवारिक रिश्तों में भी शांति बनी रहेगी। अटके हुए पैसे को पाने में सफल होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। योग्य व्यक्ति की जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। प्रॉपर्टी डील से मुनाफा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा लाल

कन्या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
घर में खुशी का माहौल रह सकता है। इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जिससे करियर को फायदा मिलेगा। आपके नाम पर प्रॉपर्टी हो सकती है। इस सप्ताह बड़ा निवेश करने से बचें। बिजी होने की वजह से पार्टनर को नजरअंदाज करने से बचें। तला हुआ और भारी भोजन करने से बचें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
सफलता पाने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे। आपको मेहनत से ही अपनी मंजिल मिल पाएगी। आय के स्रोत बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। परिवार के किसी छोटे सदस्य से गुस्से से बात न करें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। दोस्तों पर फिजूलखर्चा करने से बचें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
करियर में आपके लिए सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए टीम में रहकर काम करें। सोच-समझकर निवेश करना सही रहेगा। जल्दबाजी में निवेश करने से पैसा अटक सकता है। मुश्किल समय में पार्टनर का साथ मिलेगा। डायबिटीज और हाई बीपी के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
कोई प्रोफेशनल कोर्स शुरू कर सकते हैं। प्रभावी लोगों के साथ जुड़ने से करियर को फायदा होगा। पुरानी दोस्ती उम्रभर का साथ बन सकती है। यात्रा की वजह से थकान महसूस हो सकती है। प्रॉपर्टी रेट बढ़ने की वजह से डील में देरी हो सकती है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा क्रिएटिव बनने की जरूरत है। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। घर की किसी पुरानी चीज को नया करवा सकते हैं। आपकी प्रॉपर्टी अच्छी कीमत पर बिक सकती है। शरीर और दिमाग को रिलैक्स करने की जरूरत है। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : एक्वा ग्रीन

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19) 
 
करियर में आगे बढ़ने रहने का लगातार प्रयास करना होगा। रिश्तेदारों को आपका केयरिंग व्यवहार पसंद आएगा। पारिवारिक संबंधों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। पार्टनर के साथ कहीं एम्यूजमेंट पार्क जा सकते हैं। इस सप्ताह जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। दोस्त से उधार लेने से बचें। छुट्टी पर जाने से खर्चा हो सकता है। नए घर में शिफ्ट कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा लाल

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20) 
 
कार्यक्षेत्र में दूसरे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। बॉस से इन्क्रीमेंट के लिए मीटिंग करनी पड़ सकती है। पारिवारिक स्तर पर खुद में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास करवाएं।
 
शुभ अंक : 2
Weekly Horoscope 2022
 
ये भी पढ़ें
श्रावण पवित्रा एकादशी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त के साथ कथा, उपाय व पूजा विधि