शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 6 to 12 December,2021

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) : दिसंबर का दूसरा सप्ताह, किसे मिलेगा वरदान, मान-सम्मान और धनलाभ जानिए

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) : दिसंबर का दूसरा सप्ताह, किसे मिलेगा वरदान, मान-सम्मान और धनलाभ जानिए - Weekly Horoscope 6 to 12 December,2021
साप्ताहिक भविष्यफल : (6 दिसंबर- 12 दिसंबर 2021 तक)

मेष
 
आर्थिक स्तर पर किसी से मिलने वाली मदद आपको कठिन स्थिति से निकाल लेगी। जो लोग अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं, वे कुछ नए व्यायाम व तरकीब आजमा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को बॉस की मर्जी पर चलना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ हो रही अनबन भयानक रूप ले सकती है, सतर्क रहें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

वृषभ
 
पेंडिंग पड़ी कई घरेलू समस्याओं को बिना किसी अड़चन सुलझाने में सफल रहेंगे। पढ़ाई में अपना फोकस बनाए रखना आसान रहेगा। बिजनेस वेंचर ट्रैक पर बने रहने की उम्मीद है। इस सप्ताह की जाने वाली यात्रा आरामदायक रहने वाली है। मार्केटिंग और सेल्स का काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। खानपान पर परहेज रखने के कारण फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा

मिथुन
 
डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट या अन्य प्रोफेशनल के लिए यह सप्ताह खास रहने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर व्यस्त रहेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। बजट बढ़ जाने से आर्थिक स्तर पर दबाव बढ़ने की संभावना है। किसी काम की अति आपकी सेहत पर भारी पड़ने वाली है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

कर्क
 
प्यार में पड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। कोई दोस्त पार्टी देकर आपको सरप्राइज कर सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने में सफल रहेंगे। सक्रिय जीवनशैली अपनाकर आप बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक पाने का प्रयास सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्वतंत्रता के साथ काम कर पाएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा

सिंह
 
पढ़ाई के क्षेत्र में लिए जाने वाले किसी फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। कोई भी चुनाव पूरी समझदारी और धैर्य के साथ करें, क्योंकि गलत निर्णय नुकसान करवा सकता है। करियर के स्तर पर आप जो भी निर्णय लेंगे, उसके दूरगामी परिणाम होंगे। आपको अपनी हॉबी में जावनसाथी को शामिल करने से पछताना पड़ सकता है। आमदनी में गिरावट आने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लैवेंडर

कन्या
 
इस सप्ताह रोमांटिक विचार आपके मस्तिष्क पर हावी रहने वाले हैं। जिस यात्रा को लेकर आप दुविधा में थे, उसे चुन लेने का कोई पछतावा नहीं होगा। अनुभव अच्छा रहने की उम्मीद है। परिवार में चल रही किसी समस्या को विकराल बनने से पहले सुलझा लेना समझदारी होगी। कार्यक्षेत्र में दिए गए शानदार योगदान का तत्काल फायदा ढूंढना अनुचित होगा। कहां और कितना निवेश कर रहे, इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर

Weekly Horoscope 2021
 
तुला
 
ईमानदारी और समर्पण सब बेकार है, अगर आप उसे सही जगह प्रदर्शित कर पाने में असक्षम हैं। किसी को दिया गया उधार समय पर वापस पाना कठिन हो सकता है। ऑफिशियल टूर की वजह से परिवार के लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा। किसी करीबी की मदद न करना आपका नाम खराब कर सकता है। हाल ही में खरीदी गई किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत के प्रति सजग रहें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

वृश्चिक
 
बढ़ता हुआ खर्च आपको परेशान कर सकता है, इस पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आप जिस काम को पसंद नहीं करते, उसी की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी पारिवारिक परेशानी को लेकर मूड खराब रहने वाला है। जिस प्रेम संबंध का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा, उसे जीने का कोई मतलब नहीं, आगे बढ़ें। आपकी सेहत को थोड़े केयर की जरूरत दिख रही है, अपना ख्याल रखें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला

धनु
 
किसी गलत इंसान का पक्ष लेना आपकी प्रतिष्ठा को खराब कर सकता है, इससे बचें। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के स्तर पर अपने रास्ते पर नजर बनाए रखने की जरूरत महसूस होगी। उत्साही माहौल और सुकून आपको घर में ठहरने को मजबूर करेगा। आर्थिक स्तर पर आप स्वयं को पहले से बेहतर स्थिति में पाएंगे लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। आप अपने प्रयासों से अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक

मकर
 
बाजार को लेकर सकारात्मक माहौल शेयर का काम करने वालों के लिए शानदार अवसर लेकर आने वाला है। मौसम की वजह से चल रही परेशानी जल्द ही दूर हो जाने की उम्मीद है। अपने दोस्तों के बीच आपका रुतबा बढ़ने की संभावना है। किसी के प्रति बढ़ रहा आकर्षण प्रेम का रूप ले सकता है। सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद

कुंभ
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा, बेहतर परिणाम की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी प्रतियोगिता को पास कर आप अपने लिए शानदार अवसर का दरवाजा खोलने वाले हैं। आप अपने फोकस और लगन से आमदनी बढ़ाने में सफल साबित होंगे। जीवनसाथी के संग अच्छी समझदारी बनाकर आप रिश्ते को और मजबूत बना पाएंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पिच

मीन
 
आपके पास कुछ परिस्थिति को ठीक करने की क्षमता रहते हुए भी ऐसा कुछ है, जो इसे साकार करने से रोकता है। कुछ चीजें ठीक हो सकती हैं लेकिन इसके लिए जज्बा होना चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर सुधार लाने का आइडिया कुछ हद तक ही काम करेगा, कुछ और सोचें। सीमित पैसे में से निवेश को लेकर अभी आप तैयार नहीं हो सकते। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा पर जाने का अवसर मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लैवेंडर

ये भी पढ़ें
वास्तु टिप्स: ऑफिस जा रहे हैं तो कौन से रंग के कपड़े पहनें, जानिए खास बात