शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 29 Nov to 5 Dec 2021

Weekly horoscope 2021: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण साप्ताहिक राशिफल

Weekly horoscope 2021: कैसे बीतेंगे आपके ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 29 Nov to 5 Dec 2021
साप्ताहिक राशिफल (29 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक)
 
मेष
 
आप में से कुछ लोग घर में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करते नजर आएंगे। किसी को सौंपे गए कार्य में आपके हस्तक्षेप की जरूरत हो सकती है लेकिन अंतिम चरण में। कार्यक्षेत्र में हो रही धीमी प्रगति से आप थोड़ा अधीर हो सकते हैं। परिवार के किसी बच्चे का ड्रामा सहना अब आपके लिए कठिन होने वाला है, परिस्थिति को समझदारी से संभालना होगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन

वृषभ
 
सरकारी नौकरी करने वालों को प्रोत्साहन या सम्मान मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर बड़ा उछाल मिलने के संकेत हैं, आपकी सारी परेशानियों का हल मिल जाएगा। नियमित व्यायाम के कारण आप फिट और ऊर्जावान बने रहेंगे। यदि कोई आपका सुझाव मानने को राजी नहीं है तो उस पर दबाव बनाने का प्रयास न करें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम

मिथुन
 
किसी बड़े मकसद के लिए पैसा बचाना वर्तमान में आपके लिए बेहद आवश्यक होता जा रहा है। आपके द्वारा सेहत को लेकर उठाया गया कदम फायदेमंद रहने वाला है, जल्द ही लाभ मिलेगा। आपको अपनी कोई बात मनवाने के लिए परिवार के बड़ों को मनाना आसान नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कर्क
 
बिजनेस पर्सन मार्केट में कोई नया उत्पाद उतारने का विचार कर सकते हैं। किसी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों के लिए अनुकूल समय रहने वाला है, अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर सेहत में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। छोटी-छोटी रकम को सही जगह निवेश कर आप अपना भविष्य सुरक्षित बनाने का प्लान कर सकते हैं, निवेश करते समय प्लान का सही चुनाव अपेक्षित आमदनी देगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लैवेंडर

सिंह
 
पैतृक संपत्ति का हिस्सा आपके नाम आने वाला है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने या लॉन्ग ड्राइव का मजा ले सकते हैं। किसी के साथ आपकी गहरी दोस्ती प्यार में बदल जाने के संकेत हैं। आज आप खाली समय में बॉस के किसी निजी काम में व्यस्त रहेंगे। फिजूलखर्ची में कमी लाकर बचत करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत सही रहे, इसके लिए अपने खाने-पीने की आदत में सुधार करेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : सफेद

कन्या
 
जिन लोगों को अपने या परिवार के किसी अन्य सदस्य के लिए जोड़ीदार की तलाश है, उन्हें सफलता मिल सकती है। कोई सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके किसी काम पर सवाल उठाए जाने की संभावना बन रही है, अत: अल्टीमेटम दिया जा सकता है। कहीं एकसाथ ज्यादा कैश ले जाने से बचें, नुकसान होने के संकेत हैं। सेहत संतोषजनक रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक

तुला
 
आमदनी बढ़ने के संकेत हैं, आर्थिक स्तर पर उन्नति होगी। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। शेप में वापस आने के लिए जिम का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आप अपनी लग्न से सब संभाल लेंगे। आज आपके लिए किसी पार्टी में जा पाना असंभव लग रहा, किसी अन्य कमिटमेंट को प्राथमिकता देनी होगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

वृश्चिक
 
आप अपने व्यापार को विस्तार देने में सफल साबित होंगे, बेझिझक आगे बढ़ें। अच्छी आमदनी रहने से आर्थिक स्तर की कई समस्याएं हल हो जाएंगी। फिट और स्वस्थ रहने के लिए आप आत्मानुशासन का संकल्प ले सकते हैं। लवर के साथ मुलाकात की संभावना है और यादगार समय व्यतीत कर सकते हैं। शैक्षणिक स्तर पर आपके सितारे चमकने की संभावना है, अपेक्षित सफलता मिलेगी।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : केसरिया

धनु
 
प्रोफेशनल स्तर पर कोई अवसर आपके हाथ से निकल जाने की संभावना है, होशियार रहें। आपके सामने कोई छोटी-सी आर्थिक समस्या आ सकती है लेकिन आप इससे निपटने में कामयाब रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद रखने के तरीके पर विचार कर उस पर अमल करने का प्रयास करेंगे। लवर के साथ चल रही किसी समस्या को दूर कर लिया जाएगा। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उठाए गए कदम में अच्छी तरक्की होने की उम्मीद है, निश्चिंत रहें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

मकर
 
इस सप्ताह आप पारिवारिक स्तर पर शांत और सुकूनभरे माहौल का आनंद ले पाएंगे। परिवार से दूर रहने वाले किसी सदस्य से मिलने दूसरे शहर जा सकते हैं। रोमांटिक माहौल का आनंद लेने किसी खूबसूरत जगह जाने का प्लान करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आपके क्लाइंट की संख्या बढ़ने की संभावना है, उत्साहित रहेंगे। धीरे-धीरे आमदनी में सुधार होते जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

कुंभ
 
शैक्षणिक स्तर पर जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरता से विचार करें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर काम का बोझ इतना ज्यादा बढ़ने वाला है कि किसी के साथ न्याय होना कठिन लग रहा। परिवार का कोई सदस्य अगर आगे कदम बढ़ाने की पहल कर रहा है तो उसका मनोबल बनाए रखना चाहिए।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : परपल

मीन
 
किसी नए वेंचर को शुरू करने के लिए बचत पर जोर रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आप उम्मीद से भी शानदार प्रदर्शन कर उच्च पदस्थ लोगों की नजर में जगह बना पाएंगे। पारिवारिक स्तर पर चल रही किसी समस्या को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही समस्या अब दूर हो जाने वाली है, अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन


Weekly Horoscope 2021
 
ये भी पढ़ें
utpanna ekadashi 2021: संकट दूर करना है तो उत्पन्ना एकादशी पर आजमाएं अपनी राशि का खास उपाय