बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 26 Sep-02 October 2022

Weekly Horoscope : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया हफ्ता, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया हफ्ता, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 26 Sep-02 October 2022
saptahik horoscope 2022 : इस बार सोमवार 26 सितंबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। जानिए यहां 12 राशियों के लिए क्या लेकर आए हैं उनके साप्ताहिक सितारे। पढ़ें मेष से मीन राशि तक यानी 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल में जानें नौकरी, करियर, शेयर मार्केट, रोमांस, लव लाइफ, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, मौसम, आदि के बारे में सबकुछ... Weekly Horoscope 2022  
 
साप्ताहिक राशिफल : (26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक) 
 
मेष- ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
आय के स्रोत में बदलाव आ सकता है। इससे आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। घर में अपनी खुशी और रुचि के हिसाब से चलने से परिवार के साथ रिश्‍ते बेहतर होंगे। मैच्‍योरिटी के साथ आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की को‍शिश करें। रोज एक्‍सरसाइज करने और अच्‍छी डाइट लेने से फायदा होगा। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अपना घर किराए पर दें। छात्रों को अपने प्रयासों का फल मिलेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल

वृषभ- TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
अध्‍यात्‍म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है और आपको मा‍नसिक स्‍पष्‍टता और आनंद महसूस होगा। नौकरी की डिमांड को पूरा करने के लिए वोकेशनल प्रोग्राम ज्‍वॉइन कर सकते हैं। लॉन्‍ग टर्म स्‍कीम में निवेश करने का अच्‍छा समय है लेकिन थोड़ा सावधान रहें। पार्टनर के साथ रिश्‍ते को मजबूत करने का समय है। काम से या निजी कारण से लंबी यात्रा करने से लाभ होगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्‍वर

मिथुन- GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
रिस्‍क उठाने की आपकी क्षमता लोगों को पसंद आ सकती है। कुछ लोगों को करियर में सफलता और प्रगति मिल सकती है। पार्टनर के साथ किसी महंगे रेस्‍टॉरेंट में रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। घर के कामों को बांट सकते हैं जिससे घर में शांति बनी रहेगी। इस समय रियल एस्‍टेट में निवेश करने से बचें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

कर्क- CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
खुश रहकर आप हर बीमारी को ठीक कर सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको मानसिक शांति महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में तय किए गए लक्ष्‍यों को पाने से आपका आत्‍मसम्‍मान बढ़ सकता है। आर्थिक स्‍तर पर आय का नया स्रोत खुल सकता है। कानूनी मसला आसानी से सुलझ सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा

सिंह- LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
युवा लोग अपने करियर की नई शुरुआत कर सकते हैं। लोन या पैसे उधार लेकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस सप्‍ताह आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। रिश्‍तेदारों के साथ करीबियां और आपसी समझ बढ़ाने का समय है। रोमांटिक लाइफ को इंजॉय कर पाएंगे। रियल एस्‍टेट या जमीन में निवेश करने से मुनाफा होगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

कन्‍या- VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
कन्‍या राशि के लोगों की प्रोफेशनल लाइफ के लिए बहुत अच्‍छा समय है। आपके ऊपर कोई नई जिम्‍मेदारी आ सकती है। परिवार की मदद से नए कॉन्‍टेक्‍ट बना सकते हैं। पुराने निवेश से अच्‍छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्‍वस्‍थ रहने के लिए संतुलित आहार, एक्‍सरसाइज और मेडिटेशन पर ध्‍यान दें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन

तुला- LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
नौकरी में चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए मेहनत करनी होगी। रोज के एक ही रूटीन से जॉब बोरिंग लग सकती है। काम के साथ अपनी हॉबी पर भी ध्‍यान दें। जल्‍दी प्रॉफिट कमाना है तो शॉर्टकट लेने से बचें। आय का दूसरा स्रोत बनाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताकर रिलेक्‍स महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरी

वृश्चिक- SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
आने वाले सप्‍ताह में आर्थिक लाभ मिल सकता है। निवेश करने के लिए स्‍टॉक मार्केट और म्‍युचुअल फंड बेहतर रहेंगे। विदेश घूमने जाने से आपका मन उत्‍साहित और प्रसन्‍न रहेगा। कमर्शि‍यल जमीन से कुछ पैसा कमा सकते हैं। छात्रों को स्‍ट्रेस लेने से बचना है, वरना सफलता पाने में दिक्‍कत आ सकती है। रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को हल्‍के में न लें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रिमसम

धनु- SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
टॉप मैनेजमेंट के साथ कम्‍युनिकेशन ठीक करने से करियर में ग्रोथ मिल सकती है। नए एग्रीमेंट या गठबंधन से बिजनेस को बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। आपको अपने हर काम में अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सस्‍ती जमीन खरीदने से उसे आगे बेचने में दिक्‍कत हो सकती है। छात्र उच्‍च शिक्षा लेने की शुरुआत कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्‍का ग्रे

मकर- CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
काम में सीनियर अधिकारियों की मदद मिल सकती है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में सफल हो पाएंगे। करियर में अपने लक्ष्‍य को पाने में आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने पार्टनर को आकर्षित करने में सफल हो पाएंगे लेकिन किसी भी तरह की जल्‍दबाजी दिखाने से बचें। विदेश यात्रा बहुत महंगी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रॉयल ब्‍लू

कुंभ- AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
अपने खर्चों पर नजर रखें, कभी भी पैसों की जरूरत पड़ सकती है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा पद दिया जा सकता है, जहां आपके द्वारा लिए गए फैसले महत्‍वपूर्ण हों। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी एडवेंचरस ट्रिप पर जा सकते हैं। नियमित एक्‍सरसाइज से जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद मिल सकती है। छोटे बच्‍चों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

मीन- PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
आय के नए स्रोत से प्रॉफिट मिल सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में सोचें। पारिवारिक संबंधों में प्‍यार और शांति बनी रहेगी। प्रोफेशनल स्‍तर पर रोज के एक ही रूटीन से आपकी मोटिवेशन कम हो सकती है। प्‍यार के मामले में जल्‍दबाजी न करें। कुछ छात्रों को दिक्‍कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : चॉकलेट


ये भी पढ़ें
घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से क्या होता है