शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 22 to 28 November 2021

Weekly horoscope 2021 : साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 नवंबर), जानें कैसे बीतेगा नवंबर माह का चौथा सप्ताह

Weekly horoscope 2021 : साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 नवंबर), जानें कैसे बीतेगा नवंबर माह का चौथा सप्ताह - Weekly Horoscope 22 to 28 November 2021
राशिफल (22 से 28 नवंबर 2021 तक)
 
मेष
 
Weekly Horoscope 2021 फ्रीलांस काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। आप जिस किसी भागादौड़ी में व्यस्त हैं। जल्द ही वो काम सफल होने वाला है, परिणाम संतोषजनक रहेगा। जल्द ही आपके जीवन में किसी का प्यार आने के संकेत हैं। परिवार में होने वाले किसी समारोह की वजह से आपको सभी करीबी और रिश्तेदार से मुलाकात का अवसर मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा

वृषभ
 
यदि आप कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो प्लान कर लें, यह सप्ताह यात्रा के लिए अनुकूल रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। इस सप्ताह ज्यादा खर्च की वजह से आपको थोड़ा तनाव हो सकता है। किसी करीबी के यहां बुलाए जाने पर अपेक्षित सम्मान मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही। सेहत अच्छी रहे, इसके लिए आपको अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना होगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मिथुन
 
जो लोग किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, वो किसी की मदद मिल जाने की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार के किसी युवा सदस्य के लिए मनपसंद जीवनसाथी मिल जाने की संभावना है। जिसे आप दिल ही दिल में प्यार करते थे, उसकी तरफ से सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर निकलने की संभावना है, रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलेगा। वित्तीय स्तर पर स्थिरता आएगी, सेहत संतोषजनक रहेगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सिल्वर

कर्क
 
प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जो लोग ऑफिस छोड़कर बाहर जाने का विचार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए, पकड़े जा सकते हैं। किसी खरीददारी के पीछे जरूरत से ज्यादा पैसा लगा देना आपके बजट को बिगाड़ सकता है, सतर्क रहें। सेहत अच्छी रहे, इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खाने-पीने का ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नारंगी

सिंह
 
शैक्षणिक स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किए जाने से किसी प्रतियोगिता के लिए दावेदारी बना पाएंगे। किसी काम को उसकी अहमियत के अनुरूप वक्त देना जरूरी होगा। जीवनसाथी आपको अपना कोई रोमांचक प्लान बताकर सरप्राइज कर सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के चक्कर में किसी अपनी प्लानिंग से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। इस सप्ताह आप ऊर्जावान और उत्साहपूर्ण महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : मेजेंटा

कन्या
 
आपको किसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाए जाने की संभावना है। परिवार के बुजुर्ग आप पर अपने बच्चे की शादी करवाने का दबाव बना सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आ रहीं सभी समस्याओं का सामना करते हुए अनुकूल स्थिति बनाने में सफल रहेंगे। जिस तरह आप सेहत को लेकर सजग हो रहे हैं, इसे लेकर अब कोई चिंता नहीं रहेगी।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन

तुला
 
November 2021 Your Weekly Horoscope किसी प्रतियोगिता में लगे लोगों का आत्मविश्वास पहले से कई गुना बढ़ जाने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर आप सुरक्षित स्थिति में रहेंगे, मनचाहा खर्च कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में से फिटनेस के लिए थोड़ा वक्त निकालने में सफल रहेंगे। किसी अन्य काम की व्यस्तता के कारण प्रेमी से मिलने का वक्त निकालना कठिन होगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : डार्क ग्रे

वृश्चिक
 
किसी पारिवारिक समस्या पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और समय रहते सुलझा लेना बेहतर होगा। कोई आपको फिटनेस के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपको अपने प्रयास से बड़ा मुनाफा होने वाला है, उत्साहित रहेंगे। किसी से मदद मांगने में संकोच कर आप शैक्षणिक स्तर पर मिला कोई मौका गंवा सकते हैं। रोमांटिक संबंध की शुरुआत के संकेत हैं, किसी के प्यार में पड़ने वाले हैं। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा नीला

धनु
 
परिवार के किसी शादीयोग्य बच्चे के लिए अच्छा रिश्ता आने के संकेत हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सामाजिक क्षेत्र में मंच साझा कर सकते हैं जिसे आप पहले से जानते हैं। आप में से कुछ लोगों के प्यार में पड़ने के संकेत हैं। रूटीन लाइफ की एकरसता को दूर करने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। सेहत संतोषजनक रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुनहरा

मकर
 
आप में से कुछ लोग प्रेमी के साथ किसी खूबसूरत जगह की सैर पर जा सकते हैं। आप अपने पैतृक घर में शिफ्ट होने या उसे रेंट पर देने का विचार कर सकते हैं। आपके द्वारा आयोजित किसी समारोह में परिवार के लोगों को रियूनियन का अवसर मिलेगा। नियमित व्यायाम करने का असर आपकी सेहत पर नजर आना शुरू हो सकता है, फिट और ऊर्जावान रहेंगे।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ब्राउन

कुंभ
 
हर किसी के साथ अपने संबंध को मधुर बनाकर चलने का प्रयास कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर इस सप्ताह शानदार कमाई का अवसर मिलने की उम्मीद है। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उन्हें बड़ी राहत महसूस होने वाली है। काम को लेकर आप ज्यादा सजग रहेंगे और पहले से बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं। बचपन के दोस्त से मिलकर पुरानी यादों में खोने का अवसर मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पिच

मीन
 
प्रोफेशनल स्तर पर बढ़ी जिम्मेदारी को संभालना थोड़ा कठिन साबित होगा। संभव है कि सामाजिक क्षेत्र में आपके बारे में कई गलतफहमी फैली हो, आप उसे बातचीत के जरिये दूर कर सकते हैं। प्रेम संबंध में ढुलमुल रवैया रखने से आपका संबंध कमजोर पड़ सकता है। गाड़ी को लेकर चल रही समस्या का स्थायी हल निकाल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पिंक


ये भी पढ़ें
November Weekly Muhurat 2021: 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक मुहूर्त, यहां पढ़ें...