शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope

18 से 24 मार्च 2018 : साप्ताहिक राशिफल

18 से 24 मार्च 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope
* क्या खास लेकर आया है आपके लिए यह सप्ताह, जानिए...
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप जिसको पसंद करते हैं उसी की तरफ से पहल किए जाने की संभावना है। कैंडल लाइट डिनर की उम्मीद की जा सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताने कहीं जा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर किसी मामले को सुलझाने में आपका निर्णय रहेगा। इच्छाशक्ति और जुनून बनाए रखने का फायदा आपको पढ़ाई के स्तर पर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को किसी से वित्तीय मदद की जरूरत थी उनका काम पूरा होता दिख रहा है। घरेलू स्तर पर कोई सुखद सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। किसी के साथ प्रेम संबंध में पड़ने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आपका काम स्वत: ही सही राह पर आ जाएगा और यह आपके लिए सुकूनभरा रहेगा। आपकी लापरवाही आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकती है, सावधान रहें। पढ़ाई में मिली सफलता के कारण उत्साहित रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रयास कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर कोई आपका अनुसरण करने की कोशिश कर सकता है। परिवार में किसी संपत्ति के मामले को लेकर विवाद संभव है। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
मिथुन
(मई 21-जुलाई 21)
 
परिवार के स्तर पर किसी प्रकार का तनाव रहने के संकेत हैं। जिस चीज को पाने की अदम्य चाहत रखते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरे जोर-शोर से लगे रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोग अपने पुराने संबंध को ताजा करने में समय दे सकते हैं। पढ़ाई के मामले में परिणाम अनुकूल रहने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी उचित सलाह का सम्मान किए जाने के संकेत हैं। बिना किसी समस्या के लेन-देन में सक्षम रहेंगे। किसी का सकारात्मक असर आपको प्रभावित कर सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
आपको अपना प्रोफेशनल स्किल बढ़ाने का मौका मिलने वाला है। आप अपने परिवार के बुजुर्ग की मांगों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर खर्चे में बढ़ोतरी आपके बजट को बिगाड़ सकती है तथा बचत पर ध्यान देना हितकर होगा। कार्यस्थल पर कोई सहकर्मी आपका बोझ हल्का कर सकता है। किसी सौदे को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाए जाने की संभावना है। आपके मन में बसी किसी के प्रति चाहत उसे प्रभावित करने के लिए काफी नहीं होगी। स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
परिवार में उत्साहित करने वाला माहौल बना रहेगा। जिस किसी पर आप बहुत भरोसा करते थे, वो आपके भरोसे को ठेस पहुंचा सकता है। आपसी संबंध में तनाव कायम रहने की संभावना है। नौकरी आदि के सिलसिले में परिवार से दूर रहने वाले इंसान अपने घर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई परेशान करने वाला सहकर्मी आपका समय लेकर दिनचर्या प्रभावित कर सकता है। आपकी कलात्मकता को कोई समझने वाला मिल जाने की संभावना है। शैक्षणिक स्तर पर धीमी रफ्तार आपको अपने लक्ष्य से दूर कर सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का स्लेटी
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
कार्यस्थल पर किसी नई योजना को लागू किए जाने का फुल क्रेडिट आपको दिया जा सकता है। पेशेवर स्तर पर आपने जिस रास्ते को चुना है, वो आपको ऊंचे मुकाम तक ले जाने की संभावना रखता है। आप में से कुछ लोग शैक्षणिक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। किसी करीबी इंसान के साथ प्रेम संबंध की शुरुआत होने की संभावना है। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता कायम रखने में सक्षम रहेंगे। किसी से प्रभावित होकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे, व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर या शिक्षा के स्तर पर आप अनुकरणीय उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में समय पर निर्णय ले लेने से राहत महसूस करेंगे इसलिए जल्दबाजी करने में कोई हर्ज नहीं है। पेशेवर स्तर पर उच्च महत्वाकांक्षा रखने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि सफलता बस आपसे चंद कदम दूर नजर आ रही है। अपने सपनों के प्रति घरवालों का विश्वास पाना आपके लिए आसान नहीं होगा। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी तय होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
कार्यस्थल की कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। पेशेवर स्तर पर आप कुछ फायदा मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। पढ़ाई के मामले में अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उचित होगा कि फिलहाल के काम पर ध्यान बनाए रखें। नए जोड़े पहले की अपेक्षा एक-दूसरे के और करीब महसूस कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर सफलता हासिल करने के लिए आप अपने मकसद पर नजर बनाए रखेंगे। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहने के कारण कोई महंगा सामान खरीदने में सक्षम हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
यदि आप किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहते हैं तो उससे बचकर निकल सकते हैं। आंकड़ों के फेर में जाने से बचें, उलझ सकते हैं। नेटवर्किंग के बावजूद पढ़ाई के स्तर पर कुछ काम निकालने से वंचित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर आप किसी योजना से बाहर रखे जा सकते हैं। आपका किया गया प्रयास असफल होने की संभावना है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहने के कारण आप उत्साहित महसूस करेंगे। घरेलू स्तर पर थोड़े समय के लिए पैसे की तंगी को लेकर तनाव संभव है। अपनी पूर्व की गलतियों से सबक ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आप में से कुछ लोगों को अच्छी कंपनी या संस्थान में जगह पाने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। कार्यस्थल पर पैदा हो रही गलतफहमी आपको दूर करने की जरूरत है अन्यथा मामला और बढ़ सकता है। अच्छे संबंध रहने के कारण मनपसंद जगह पर ट्रांसफर लेना संभव हो सकता है। पढ़ाई के मामले में आपकी कठिन मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। लोन के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे को क्वॉलिटी समय देने में सक्षम हो सकते हैं। फिटनेस के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की उम्मीद की जा सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप खुद को बहुत ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोगों की धन-संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी खास जगह पर खरीददारी के लिए जाना काफी खर्चीला साबित हो सकता है। जिन चीजों के लिए आप खास जुनून रखते हैं, वो बिना इंतजार या प्रयास किए मिल जाने की संभावना है। घरेलू स्तर पर बनाई गई बदलाव की कोई योजना भले ही अभी कठिन लग रही हो, पर बस शुरू किए जाने की जरूरत है, सब आसान होता जाएगा। किसी प्रतियोगिता के लिए कठिन परिश्रम करते नजर आएंगे। आपके मिलनसार स्वभाव पर कोई भी फिदा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : इंडिगो
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नवविवाहित अपने जीवन के नए दौर में प्रवेश कर सकते हैं। कॉलेज से अच्छे नंबर से पास होने वाले लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे। नौकरी में नए लोगों को कार्यस्थल का माहौल अपने अनुकूल लगने की उम्मीद है। काम के प्रति जुनून आपको हमेशा ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम होगा। घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी या बोनस मिलने की संभावना है। नियमित व्यायाम करना प्रारंभ कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला