शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast 11 May to 17 May 2020

साप्ताहिक राशिफल : 11 मई से 17 मई 2020, कैसा रहेगा आपका भविष्य आइए देखें

साप्ताहिक राशिफल : 11 मई से 17 मई 2020, कैसा रहेगा आपका भविष्य आइए देखें - Weekly Forecast 11 May to 17 May 2020
करियर के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने टीम मेंबर्स की गलती के चलते लक्ष्य प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपके बच्चे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपने आइडिया के चलते धनलाभ पाने में कामयाब होंगे। 
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मरुन
 
वृषभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र पर आपकी लिखावट की आलोचना हो सकती है। परिवार के सदस्य आपको लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। रीयल स्टेट या धन के आदान-प्रदान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
 
उपाय : गुरुवार के दिन मंदिर में पीले लड्डू का प्रसाद बांटें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी तकनीकी क्षमता के चलते अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। इस हफ्ते आपके माता-पिता और दोस्त आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छे से जांच-पड़ताल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
 
उपाय : काले रंग का कंबल दान करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
कर्क-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह के दबाव से निपटने के लिए अपने आपको चीजों के मुताबिक ढालना सीखें। अपने बच्चों के भविष्य के लिए चीजें प्लान करने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते जरूरी चीजों की खरीददारी आसानी से कर पाएंगे।
 
उपाय : चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाइट ग्रे
 
सिंह-
 
करियर को लेकर समय अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आपको आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। करियर में सफल होने के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करें। परिवार के समारोह में सबको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा।
 
उपाय : प्रतिदिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
 
कन्या-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। इस हफ्ते दूसरों की समस्या को सुलझाने से अच्छा है कि आप अपने परिवार पर ध्यान दें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। दूसरों को प्रभावित करने में चक्कर में जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें।
 
उपाय : गाय और कुत्ते के लिए रोटी जरूर निकालें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
 
तुला-
 
करियर के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की मदद के चलते धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
 
उपाय : काले और नीले वस्त्रों का प्रयोग न करें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : एक्वॉ ग्रीन
 
वृश्चिक-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों के चलते किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट से उत्साहित रहेंगे, साथ ही आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस हफ्ते कई योजनाओं पर काम करेंगे जिससे धनलाभ मिलने के योग हैं।
 
उपाय : मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा पढ़ें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच
 
धनु-
 
करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार में लंबे समय से की जा रही आपकी मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्य आपकी योजना को पूरी करने में आपकी मदद करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धनलाभ के योग बन रहे हैं। 
 
उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
मकर-
 
अधूरे कामों को पूरा करने की समस्या को लेकर आपके बिजनेस पार्टनर किसी योजना को बनाने में आपका सहयोग करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांति और सुकून महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें, क्योंकि सही दिशा में किया गया निवेश ही धनलाभ दिला सकता है।
 
उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।

शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
कुंभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपने नए विचार और तकनीकी क्षमता के चलते सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। अपने करीबियों के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
 
उपाय : मजदूरों का सम्मान करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
मीन-
 
कामकाज की बारीकियों से ध्यान भी हट सकता है। इस दौरान आप थोड़े सावधान रहेंगे तो हितकर रहेगा। इस सप्ताह में कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। किए गए काम का कोई नतीजा न मिले तो परेशान न हों। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन साथ ही खर्चे भी काफी होंगे।
 
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सफेद
ये भी पढ़ें
भगवान के मत्स्य अवतार की कथा जानकर अचरज होगा आपको