गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly 30 April - 7 May 2018

30 अप्रैल से 7 मई 2018 : साप्ताहिक राशिफल

30 अप्रैल से 7 मई 2018 : साप्ताहिक राशिफल। Weekly 30 April - 7 May 2018 - Weekly 30 April - 7 May 2018
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

मेष 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
जो आपका तर्क सुनने के लिए राजी नहीं है, उसके साथ दृढ़ता दिखा सकते हैं। किसी की मदद करना आपके खून में है, इसलिए वर्तमान परिस्थिति में अपने स्वभाव के विपरीत जाने से बचें। पेशेवर स्तर पर तरक्की धीमी होने के बावजूद अपनी उम्मीद कायम रखेंगे। कुछ गलती होने की वजह से परेशानी बढ सकती है। पढा़ई के रास्ते में अनेक कठिनाइयां आने के कारण, पढा़ई के प्रति आपका लगाव कम होने की संभावना है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का स्लेटी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई20)
 
पेशेवर स्तर पर जो लोग आपके लिए महत्व रखते हैं, उसके दिल में अपने लिए जगह बना सकते हैं। किसी सामाजिक सच्चाई को दबाने की नियत आपके कद को छोटा कर सकती है। किसी जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने से बचें, आर्थिक नुकसान की संभावना है। काम का दबाव आपके निजी योजनाओं को बिगाड़ सकता है। किसी पारिवारिक समस्या को कुशलतापूर्वक सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। खाने-पीने का ध्यान नहीं रखने के कारण सेहत बिगड़ने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर स्तर पर आपकी उपलब्धि बढ़ने वाली है, उच्च पदस्थ लोगों का आप पर विश्वास बढ़ने की संभावना है। पढ़ाई में आपका नियंत्रण बरकरार रहेगा, अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको किसी समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजस्य रहने के कारण आपके जीवन में प्यार बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
जिस सुरक्षा को लेकर आपको लम्बे समय से चिंता बनी रहती थी अब हासिल कर सकते हैं। पढ़ाई के रास्ते में छोटी-छोटी बातों को बाधा नहीं बनने दे सकते। पेशेवर स्तर पर अपने काम को लेकर सावधान रहें, आप पर कड़ी निगाह रखे जाने की संभावना है। परिवारिक स्तर पर सुखद समय व्यतीत किए जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निश्चिंत होकर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त23)
 
किसी आवश्यक काम को पूरा करने में व्यस्त रहने की संभावना है। जिन परिस्थितियों का आपको सामना करना है, उसके लिए तैयार रहने का प्रयास कर सकते हैं। किसी मामले से निपटने के लिए आपको कठिन स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। स्टॉक का काम करने वालों को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। स्वास्थ के प्रति सजग रहने के कारण अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ ले सकते हैं। सामाजिक स्तर पर किसी से ईर्ष्या करने से बचने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
किसी काम के लिए जरूरी प्रयास पूरा नहीं हो पा रहा है, जहां ज्यादा मेहनत की जरूरत है वहां थोड़े से बात नहीं बनेगी। मौजूदा काम में तेजी लाने के क्रम में गलती होने की संभावना है। निवेश को लेकर विशेष सावधानी रखें, गलती होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना महंगा पड़ेगा, शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर सतर्क रहें। किसी के साथ ज्यादा पर्सनल होने से बचना हितकर होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सफेद
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
हर किसी के साथ संपर्क बनाकर रखने के कारण आप मशहूर हो सकते हैं। परिवार में कोई बड़ा आयोजन करने से पहले घर की चीजों को व्यवस्थित किए जाने की संभावना है। कार्यस्थल पर छोटी-सी भी गलती का बड़ा नुकसान हो सकता है, असावधानी से बच कर रहें। शिक्षा के स्तर पर कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आवश्यक प्रयास शुरू किए जाने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपना रुतबा कायम कर सकते हैं।
शुभ अंक  : 7
शुभ रंग : सफेद लाल
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर22)
 
परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर किसी काम को लेकर आप भले ही कितने भी आश्वस्त हों, आपको उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करना चाहिए, इससे आप होने वाले जोखिम से बचे रह सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में निर्णय लेने में थोड़ा लचीलापन दिखाने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपके योगदान की सराहना हो सकती है। बैंक बैलेस अच्छा रहने के कारण किसी कठिन स्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर काम की अहमियत के अनुसार उसे समय दिया जाना जरूरी होगा, अन्यथा किसी महत्वपूर्ण परियोजना से हाथ धोना पड़ सकता है। आसान दिखने वाला काम चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन आप उसका सामना करने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा की संभावना दिख रही है। समाजिक स्तर पर हर किसी से संपर्क कायम रख कर आप अपना नेटवर्क बढ़ा सकते हैं। वर्तमान स्थिति में सेहत को लेकर सचेत रहना आवश्यक होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बातें होने की संभावना है। किसी व्यक्ति के प्रति आशंकित रहने के बावजूद भी आप अपने अच्छे स्वभाव के कारण उसे जाहिर नहीं होने दे सकते। जिस काम में आपकी दिलचस्पी है उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा सकते हैं। आमदनी अच्छी रहने के कारण जीवनशैली में परिवर्तन आने की उम्मीद है। फिटनेस पर हद से ज्यादा ध्यान देना भी समस्या का कारण बन सकता है, इसलिए इसे सहज रूप में करना बेहतर होगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
कार्यस्थल पर दिए गए काम में गलती होने की संभावना है। कोई अपने किसी गलत इरादे से आपको गुमराह कर सकता है, सावधान रहें। बहुत सारे रसोइए मिलने से खाना खराब ही होता है, इसलिए एक ही काम में कई लोगों को शामिल करने से बचें। स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना रहेगा। प्रेमी के साथ बहुमूल्य समय बिताए जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर स्तर पर किसी को लुभाने का अधूरा प्रयास सफल रहने वाला है। घर के किसी नौजवान के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है। पेशेवर मामले में आपके ऊपर विश्वास जताया जाने वाला है, किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पढ़ाई में और बेहतर परिणाम के लिए प्रयास किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की संभावना है। 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रोजी ब्राउन। 
ये भी पढ़ें
अपार धन चाहिए तो पूर्णिमा के दिन जपें श्री विष्णु के 12 नाम...