गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly 12th Nov 2018

12 से 18 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

12 से 18 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल।  Weekly Horoscope - Weekly 12th Nov 2018
क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 
 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पेशेवर तौर पर आपकी अहमियत बढ़ने की संभावना है। सट्टेबाजी या स्टॉक मार्केट का काम करने वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहने वाला है। बिजनेसमैन के लिए विदेश से होने वाला सौदा काफी फायदेमंद साबित होगा। आप में से कुछ लोगों के लिए संपत्ति या मकान खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। किसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की संभावना है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
रोमांटिक स्तर पर यादगार दिनों से गुजरने की उम्मीद है। पेशेवर मामले में जिस बात से आपको परेशानी हो रही थी, वो समस्या अब दूर हो जाने की संभावना है। आपका अच्छा स्वभाव और मददगार रवैया सामाजिक स्तर पर सबकी जुबान पर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहने के कारण शादीशुदा जीवन खुशहाल रहने की अपेक्षा है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गुलाबी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
व्यापारियों के लिए एक फिक्स आमदनी सुनिश्चित होती दिख रही है। पढ़ाई को लेकर आप काफी सीरियस रहने वाले हैं। आपके प्रोफेशनल गुणों से अन्य सहकर्मी प्रभावित हो सकते हैं। स्टॉक मार्केट में काम करने वाले लोगों को निराशा मिलने के संकेत हैं। सेहत को लेकर चल रही चिंता से अब मुक्ति मिल जाएगी।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
आपका डेडिकेशन और मेहनत पेशेवर स्तर आपको मुख्य केंद्र में ला सकता है। परिवार में कोई मिलन समारोह रखा जा सकता है। रोमांचक समय बिताने की अपेक्षा रख सकते हैं। पदोन्नति मिलने की उम्मीद लगाए लोगों को निराश होने के संकेत हैं। शादीयोग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपके इनोवेटिव माइंड की पेशेवर स्तर पर मांग बढ़ने वाली है। एक पेशेवर के तौर पर आप अपनी मजबूत छवि बनाने में कामयाब रहने वाले हैं। आमदनी के मामले में आज का दिन बेइंतहा खुशी दे सकता है। प्रेम संबंध को परिवार की रजामंदी मिल जाने के संकेत हैं, इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
पुश्तैनी संपत्ति पर अधिकार मिलने की संभावना है। परिवार के नौजवानों में करियर के प्रति लगाव की कमी महसूस कर सकते हैं, उसे सुधारने के लिए कुछ प्रयास कर सकते हैं। व्यापार के मामले में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करने के संकेत हैं। अस्वस्थ चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार देखा जा सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
किसी खास पद के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की संभावना दिख रही है। आपको समय का प्रबंधन सीखना होगा। एकसाथ कई प्रोजेक्टों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहने के संकेत हैं व आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। जल्द पैसा बनाने वाली किसी योजना में निवेश कर उत्साहित महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा लिया गया निर्णय सबको पसंद आने की उम्मीद है। परिवार के लोग आपके जुनून को समझते हुए उसका उचित रास्ता निकाल सकते हैं। प्रेमी जोड़े अपने प्यार को और मजबूत करने का प्रयास कर सकते हैं। आप किसी काम में टीम लीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं व उम्मीद से भी बढ़कर अच्छा काम करने की संभावना है। कोई आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेशेवर स्तर पर खराब चल रहा काम अब रास्ते पर आता हुआ नजर आ रहा है। पैसे का इंतजाम हो जाने के कारण किसी व्यापार को घाटे से निकालने में सफल रहेंगे। पढ़ाई में मिला हुआ कोई असाइनमेंट संतोषजनक तरीके से पूरा कर लिए जाने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अहमियत बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। स्टॉक का काम करने वालों के लिए अच्छे मुनाफे की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
रोमांटिक विचार आपको अपने काम से भटका सकता है। यदि कोई आपकी सहायता करता है तो आपसे एहसान मानने की उम्मीद रख सकता है। सीनियर को प्रभावित करने का प्रयास सफल रहेगा व मौके का फायदा उठाए जाने की संभावना है। सेहत को लेकर चल रही समस्या अब दूर हो जाने वाली है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीच
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
जो लोग अकेलापन महसूस कर रहे हैं, वे लोगों का साथ पाने के लिए सामाजिक स्तर पर सक्रिय हो सकते हैं। कुछ दिनों से खराब चल रहा काम अब ठीक होने के संकेत दे रहा है। आप अपने अंदर शांति महसूस करने के बाद दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले को तरक्की मिलने की संभावना है। पढ़ाई को लेकर बढ़ रही चिंता पर काबू करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक समस्या जल्द ही समाप्त होती नजर आ रही है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
कुछ उलझे हुए काम को पूरा करने में कार्यस्थल पर अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में जल्दी से सुधार के संकेत हैं। किसी परियोजना के रुके हुए काम को अपनी मेहनत से शुरू करवा सकते हैं। अपने वजन को लेकर सतर्क लोगों में साइज में बने रहने की जिद बन सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अपना लक्ष्य हासिल कर लिए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला।
ये भी पढ़ें
सर्द मौसम की 10 बीमारियां और उनका उपचार, जरूर जान लीजिए