शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Venus transit in Virgo
Written By
Last Updated : गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (16:20 IST)

Shukra rashi parivartan : 12 राशियों के लिए कैसा होगा शुक्र का गोचर

Shukra rashi parivartan : 12 राशियों के लिए कैसा होगा शुक्र का गोचर - Venus transit in Virgo
Shukra grah ka kanya rashi me pravesh: 5 सितंबर 2022 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो गया है और अब 2 दिसंबर को सुबह पुन: उदय होगा। लेकिन इस बीच शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022, शनिवार को रात 8 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा। ऐसे में क्या होगा 12 राशियों का हाल? किन राशियों पर होगा उसका शुभ और किस पर होगा अशुभ असर? जानिए।
 
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन | shukra grah ka rashi parivartan 2022: शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं, वहीं मीन इसकी उच्च राशि व कन्या इसकी नीच राशि मानी गई है।
 
मेष राशि : आपकी राशि के शुक्र का षष्टम भाव में गोचर होगा। इस गोचर के चलते सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके शत्रु सक्रिय होकर आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। साझेदारी के व्यापार में विवाद की संभावना है। नौकरी में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर संतान संबंधी समस्या का निराकरण करेगा। दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। शुभ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए शुभ समय है।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। संपत्ति बनाने में सपल होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति का वातावरण बनेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। रोग से छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकार आपके लिए यह समय शुभ है। 
 
कर्क राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर भाई-बहनों का सहयोग दिलाएगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे। विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। कुल मिलाकर यह समय शुभ है।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ अर्जित करने में मदद करेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। 
 
कन्या राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर नौकरी और व्यपार के लिए अच्‍छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में भी उत्तम सफलता के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए भी यह समय उत्तम है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्चें करना होंगे और व्यवहार कुशल बनना होगा। 
तुला राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में शुक्र का गोचर लंबी दूरी की यात्रा के योग बना रहा है और साथ ही विदेश से लाभ अर्जित करने के योग भी बना रहा है। करियर में भी सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपने व्यवहार और चरित्र पर संयम रखते हुए आगे बढ़ना होगा। अन्यथा आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। आपके लिए शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। 
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आय के नए विकल्प या रास्ते खोलेगा। इसके चलते आर्थिक स्थि‍ति मजबूत होगी।  सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। नौकरी और व्यपार में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
धनु राशि : आपकी राशि में शुक्र का गोचर दसवें भाव में हो रहा है, जिसके चलते नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में भी सावधानी से कार्य करना होगा। आर्थिक हानि संभव है। इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार और करियर में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक ‍जीवन में जिम्मेदारी से काम लेना होगा। 
 
मकर राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गौचर शुभ माना जा रहा है। सुख और समृद्धि बढ़ने के की संभावना है और यात्रा के योग हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत है और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने वाला है। करियर और शिक्षा में सफलता के योग हैं। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। 
 
मीन राशि : आपकी राषि के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यपार में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, सतर्क रहें। करियर में निर्णय सोच समझकर लें। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप अपने लक्ष्य पर ही ध्यान रखें। खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कोई भी कार्य सोच समझकर करें।
ये भी पढ़ें
नवरात्रि फलाहार : उपवास में बनाएं कच्चे केले की चटपटी टिकिया