1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. surya-kark-rashi-gochar-2026-4-zodiac-signs-luck

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

surya ka kark rashi mein pravesh 2026
ब्रह्मांड के सबसे तेजस्वी ग्रह और ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव जल तत्व की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और यहाँ 17 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य देव के परम मित्र माने जाते हैं। जब एक मित्र दूसरे मित्र के घर जाता है, तो माहौल उत्साह और खुशियों से भर जाता है। सूर्य का यह गोचर मुख्य रूप से 4 राशियों के लिए करियर, धन, मान-सम्मान और सेहत के मोर्चे पर सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। आइए देखते हैं कि सूर्य देव किन राशियों की बंद किस्मत का ताला खोलने जा रहे हैं।
 

कन्या राशि: मुनाफे का नया आसमान और तरक्की के द्वार

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपकी कुंडली के 'लाभ स्थान' यानी ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव में सूर्य का आना आपके जीवन में पैसों की तंगी को हमेशा के लिए विदा करने का संकेत है। अगर आपका बिजनेस विदेशों से या किसी दूसरे शहर से जुड़ा है, तो मानकर चलिए कि मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर भागने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान प्रमोशन का तोहफा या दफ्तर में कोई बड़ा रुतबा मिल सकता है इस समय को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए अपनी जीवनशैली को पूरी तरह सात्विक रखें। तामसिक भोजन, शराब और किसी भी तरह के अनैतिक कामों से दूरी बनाकर रखेंगे, तो भाग्य का साथ दोगुना हो जाएगा।

तुला राशि: कर्मक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान, चमकेगी साख

तुला राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके दसवें भाव यानी 'कर्म स्थान' में कदम रख रहे हैं। ज्योतिष में इस भाव में सूर्य को 'दिग्बल' (अत्यंत दिशा बल) प्राप्त होता है, जिससे आपके प्रभाव में चमत्कारी बढ़ोतरी होगी। हालांकि मित्र राशि होने की वजह से शायद उम्मीद से 19-20 का ही फर्क रहे, लेकिन फिर भी यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपकी धाक जमेगी और व्यापार का विस्तार होगा। इस दौरान आप जो भी नया प्रोजेक्ट या काम शुरू करेंगे, वह भविष्य में आपके लिए एक मजबूत नींव साबित होगा।
 

वृश्चिक राशि: भाग्य का सहारा और करियर में नए मोड़

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य देव अब आपके नौवें भाव यानी 'भाग्य स्थान' की यात्रा पर हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए की गई आपकी यात्राएं इस दौरान बेहद सफल और फायदेमंद साबित होंगी। जो लोग लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे या जॉब चेंज करना चाहते थे, उन्हें बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं। बस ध्यान रखें कि जल्दबाजी में वर्तमान काम को छोड़कर कोई बड़ा रिस्क न लें। इस अवधि में धर्म, अध्यात्म या किसी प्रतिष्ठित मार्गदर्शक के खिलाफ कोई भी कड़वी बात बोलने से बचें। जब भी कोई असमंजस हो, तो अपने पिता या बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें, वह आपके लिए सही रास्ता दिखाएगी।

कुंभ राशि: दुश्मनों पर जीत और सेहत में सुधार का समय

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य देव अब छठे भाव यानी 'शत्रु और रोग स्थान' में गोचर कर रहे हैं। इस भाव में सूर्य का बैठना आपके लिए किसी अभेद्य कवच की तरह काम करेगा। आपके विरोधी या जलने वाले लोग लाख कोशिशों के बाद भी आपका बाल बांका नहीं कर पाएंगे। पुरानी शारीरिक तकलीफों से आपको राहत मिलेगी। चूंकि कर्क एक जल तत्व की राशि है, इसलिए बस मौसमी सर्दी-जुकाम से थोड़ा सावधान रहें। नौकरी और सरकारी अटके कामों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। साझेदारी के बिजनेस और जीवनसाथी के साथ हल्के-फुल्के मतभेदों को सूझबूझ से सुलझा लें, समय बेहद अनुकूल है।
अगला लेख
Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे