गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra ka mesh rashi me gochar fal
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 मई 2022 (15:57 IST)

मेष राशि का शुक्र किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

shukra ka mesh rashi mein pravesh
Shukra ka mesh rashi mein parivartan 2022: 23 मई 2022 सोमवार को शुक्र ग्रह बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर मंगल की मेष राशि में प्रवेश कर गया है। शुक्र का मंगल के साथ प्रत्यक्ष योग तो नहीं है लेकिन मंगल की राशि में उसका गोचर सभी के लिए शुभ नहीं है। आओ जानते हैं कि किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ है।
 
 
1. मेष राशि- Mesh : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में शुक्र का गोचर होगा। यदि आप नाटक, मीडिया, रचनात्मक, सौंदर्य या लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह गोचर आपके लिए शुभ है। इस दौरान आपका झुकाव परिवार और जीवसाथी की देखभाल की ओर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
 
2. वृषभ- Vrishabha : आपकी राशि के बारहवें भाव यानी कि विदेश यात्रा, व्यय और आध्यात्मिकता के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण होने और यात्रा करने के योग हैं। व्यापारी हैं तो सतर्क रहकर ही कार्य करें क्योंकि यह समय अनुकूल नहीं है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। 
 
3. मिथुन राशि- Mithun : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि करने तथा उससे लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं।
 
4. कर्क राशि- Kark : शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव यानी कि कर्म भाव में गोचर करेगा। ऐसे में यदि आप व्यापारी हैं तो बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। कड़ी मेहनत करना होगी। तो आपके खिलाफ किसी प्रकार की साजिश होने की आशंका है। आर्थिक रूप से यह गोचर काल औसत रहेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 
 
5. सिंह राशि- Singh : शुक्र आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारी है तो प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी भी प्रकार का निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
shukra ka mesh rashi mein pravesh
shukra ka mesh rashi mein pravesh
6. कन्या- kanya : शुक्र आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। आपको आपके जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापारी हैं तो लाभ की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह गोचर ठीक है। हालांकि पारिवारिक जीवन में मतभेद और बहस हो सकती है।  
 
7. तुला राशि- Tula : शुक्र आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
8. वृश्‍चिक- Vrishchik : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आप व्यवसाय के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे। यात्रा का योग बन रहे है। नौकरीपेशा हैं तो विरोधी या प्रतिद्वंद्वी सक्रिय होंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। 
 
9. धनु राशि- Dhanu : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर नौकरीपेशा के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। करियर में उन्नति के योग बनेगे। आमदानी में वृद्धि होगी। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। हालांकि आपको रिश्तों में मधुरता और सामंजस्यता बनाए रखने की जरूरत है।
 
10. मकर राशि- Makar : शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव यानी कि सुख, परिवार और आराम के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी अपने करियर में उन्नति प्राप्त करेंगे। नौकरी में भी आपके कार्यों से सभी खुश रहेंगे। इस गोचर के दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो आप व्यवसाय में वृद्धि देख सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी काफी सुखद रहने वाला है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
11. कुंभ राशि- Kumbha : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपको नौकरी में पदोन्नति दिलाएगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों के करियर का ग्राफ भी बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी यह गोचर शुभ है। एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से जुड़े लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है।
 
12. मीन राशि- Meen : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। नौकरी में आकस्मिक बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी साज़िश का शिकार हो सकते हैं। व्यापारी हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।