शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shani in kumbha 12 rashiyon ka rashifal
Written By
Last Modified: सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (15:22 IST)

शनि का गोचर : 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे घर और 5 जून को चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल

शनि का गोचर : 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे घर और 5 जून को चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल - Shani in kumbha 12 rashiyon ka rashifal
Shani gochar in kumbha 2022 : शनि 29 अप्रैल 2022 को सुबह 09:57 बजे कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि कुंभ राशि में वक्री 5 जून 2022, शनिवार को सुबह 4:14 बजे होंगे। यह वक्री होकर 12 जुलाई 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेगा। फिर पूरे साल इसी राशि में मौजूद रहेंगे। 17 जनवरी 2023 को शनि अपनी गोचर राशि कुंभ में दोबारा से प्रवेश कर जाएंगे। आओ जानते हैं कि इसे क्या होगा 12 राशियों का हाल।
 
साढ़े साती (Shani Sade Sati 2022) : साल 2022 की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल 2022 तक मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। इसके बाद 29 अप्रैल 2022 से लेकर 12 जुलाई 2022 तक मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। इसके बाद 12 जुलाई से लेकर 31 दिसंबर यानी साल के अंत तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी।
 
शनि ढैय्या (Shani Dhaiya 2022) : 29 अप्रैल 2022 तक मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। 29 अप्रैल 2022 से 12 जुलाई 2022 तक कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या। 12 जुलाई से साल के अंत तक मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या।
 
शनि का कुंभ राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल ( Shani ka kumbh rashi me prabhav, 12 rashiyon ka rashifal):
 
1. मेष : शनि आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा। इससे आपकी आय में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
2. वृषभ : शनि आपकी राशि के दशम में गोचर करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
 
3. मिथुन : शनि आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप हर कार्य में सफल होंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। अचानक से धनलाभ होगा। मिथुन राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिलेगी
 
4. कर्क : शनि आपकी राशि के सातवें भाव में स्थिति रहेगा। इस अ‍वधि के दौरान दांपत्य जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। व्यवसाय में भी तालमेल नहीं होने के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में सहयोगी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी से आपको बचकर रहना होगा।
 
5. सिंह : शनि का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आप कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे।
Shani in kumnha 2022
Shani in kumnha 2022
6. कन्या : शनि गोचर की यह अवधि छा‍त्रों के लिए अच्‍छी साबित हो सकती है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लग सकती है। सुख और शांति में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे और ऋण लेने की नौबत आ सकती है।
 
7. तुला : शनि का गोचर शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए सकारात्मक समय दिखाई दे रहा है। नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में तरक्की मिलेगी. मनचाही नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि में आप एक अच्छा सौदा करने में सक्षम रह सकते हैं। 
 
8. वृश्चिक : शनि का कुंभ में गोचर होगा जो सुख और सुविधाओं में कमी ला देगा। आपको कठिन परिश्रम करने के बाद ही सफलता मिलेगी। अनावश्यक चीज़ों में अधिक खर्च कर सकते हैं। यह अवधि मिलेजुले परिणाम वाली होगी।  
 
9. धनु : शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। शनि गोचर के साथ ही आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी। आपको निवेश में लाभ मिलेगा और धन की बचत भी होगी। शनि ग्रह अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ जाएंगे, तब धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी, परंतु 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद तब 17 जनवरी 2023 को धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
 
10. मकर : मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी। यह 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी। शनि पिछले वर्ष से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। आपके लिए यह गोचर शुभ परिणाम वाला सिद्ध होगा। आपको शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।
 
11. कुंभ : कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इससे मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी, परंतु शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा, यानि कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। हालांकि वर्तमान में आप पर गुरु की कृपा होने के कारण आपके लिए शनि देव का उतना असर नहीं होगा जितना की अन्य राशियों पर माना जा रहा है। आपके कर्म अच्‍छे हैं तो शनि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
12. मीन : शनि के कुंभ में गोचर के दौरान कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है चूंकि इस अवधि में आपके खर्चे आपकी आमदनी से ज़्यादा हो सकते हैं। आपको घटना और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। हालांकि छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल है।
ये भी पढ़ें
शुक्र करेंगे अपनी उच्च राशि में प्रवेश, 27 अप्रैल से होगा जिंदगी में बदलाव