मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Saptahik Bhavishya

साप्ताहिक राशिफल : (13 से 20 सितंबर 2015)

साप्ताहिक राशिफल : (13 से 20 सितंबर 2015) - Saptahik Bhavishya
मेष


 
(21 मार्च से 20 अप्रैल) : इस सप्ताह ग्रहों की दशा आपके पक्ष में बनी हुई है जिसका असर प्रोफेशन के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी पड़ेगा। छिटपुट समस्याओं के बावजूद आप संभावनाओं से भरे रहेंगे। नौकरी में हों या व्यापार में, तरक्की संभव है। नया कारोबार शुरू हो सकता है। आय-व्यय सामान्य रहेगा। यह कहें कि आमदनी के साथ खर्च का संतुलन बना रहेगा। परिवार में जरूरी काम निपटाए जा सकते हैं। भूले-बिसरे रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर यात्राओं का असर हो सकता है। इस दौरान खान-पान में लापरवाही हो सकती है। दांपत्य में भावना हावी रहेगी और आपके प्रेम की मधुरता बढ़ जाएगी।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा रंग
 
 


 


वृषभ
 
(21 अप्रैल से 20 मई) : छोटी-मोटी समस्याएं आपको इस सप्ताह बेवजह परेशान कर सकती हैं और आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। शारीरिक सुस्ती आ सकती है। काम करने की क्षमता में गिरावट आने के भी संकेत हैं। दूसरी तरफ कामकाज का बोझ बना रहेगा। हालांकि यह आपके आर्थिक मोर्चे को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। धनागमन जारी रहेगा। प्रोफेशन के क्षेत्र में सप्ताह के अंतिम दो दिन पहले आपको कुछ राहत मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छी बनेगी। प्रॉपर्टी के सिलसिले में राय-मशविरा कर इस ओर पहल की जा सकती है। यात्राएं टल सकती हैं। दांपत्य में आंशिक तनाव आ सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : सफेद
 
 

मिथुन


 
(21 मई से 21 जून) : यह सप्ताह आपके करियर का ग्राफ बदलने वाला है। तरक्की मिलने वाली है या फिर इस क्षेत्र में आपका बहुत ही अनुकूल समय आने से आय की स्थिति मजबूत होने वाली है। दूसरी तरफ इससे आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। वैसे परिवार में भी अतिथियों के आगमन से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। कर्मभाव में ग्रहों की चाल से आप लाभान्वित होंगे, जो समस्याओं के सुलझने से होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पैसे के आने-जाने में कोई अड़चन नहीं आ सकती है। स्वास्थ्य भी सामान्य स्तर का रहेगा। दांपत्य में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम-संबंध गहरा होगा।
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा फिरोजा
 
 

कर्क



 
(22 जून से 23 जुलाई) : इस सप्ताह आपका नए कार्य की ओर झुकाव हो सकता है। प्रोफेशन में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। ईश्वर की कृपा बनी रहेगी और आप लोगों की निगाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साबित होंगे। नौकरी में हैं तो आपको तरक्की मिल सकती है। साथ में वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिवार में बुजुर्ग सदस्यों की सेहत की चिंता बनी रहेगी। जमीन-जायदाद को लेकर ज्यादा उलझना सही नहीं होगा। दांपत्य रोमांस में फीकापन आ सकता है। 
 
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : ब्लू
 
 

सिंह


 
(24 जुलाई से 22 अगस्त) : पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी सक्रियता बनाए रखनी होगी। पैसे का आना-जाना तेजी से हो सकता है, हालांकि इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ने वाला है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप तंदुरुस्त बने रहेंगे। परिवार में बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताएगी। घरेलू सामानों की खरीद को लेकर खर्च बढ़ सकता है। ऐसा ही कुछ यात्रा के संबंध में होने वाला है। प्रॉपर्टी के लिए इसके जानकार से सलाह करना उचित कदम होगा। मानसिक उथल-पुथल की शांति धार्मिक स्थलों पर जाकर हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होगी। रोमांस में सहजता रहेगी। 
 
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : फिरोजा
 
 

कन्या


 
(23 अगस्त से 22 सितंबर) : इस सप्ताह आप न केवल शारीरिक तौर पर, बल्कि मानसिक स्तर पर भी चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। आपका कामकाज में दुगने उत्साह से मन लगा रहेगा। लोगों से मिलना-जुलना होगा। कुछ नई योजना को लेकर विचार-विमर्श में समय देंगे। लंबित काम संपन्न होंगे जिसमें एक काम प्रॉपर्टी के संबंध में भी हो सकता है। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। पद का लाभ मिलने के साथ-साथ वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य में रोमांस की सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा लाल
 
 

तुला


 
(23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : भाग्योदय के लिए ग्रहों की दशा आपके अनुकूल बनी हुई है। अगर आप प्रयत्न करें तो इस सप्ताह में आपको आर्थिक क्षेत्र में चमत्कारी लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धनागमन होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रोफेशन में नई योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिए पहल करने पर नए मकान, वाहन या प्लॉट की खरीद कर सकते हैं। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी। सप्ताहांत तक खुशी देने वाली कोई सूचना मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा और आपका झुकाव अध्यात्म की ओर भी हो सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : मोतिया रंग
 
 

वृश्चिक


 
(24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : अच्छी सेहत का लाभ इस सप्ताह मिल सकता है। यदि आप प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने में सक्रिय बने रहें, तब अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रोफेशन में तरक्की या फिर नौकरी में पदोन्नति निश्चित है। दूसरी तरफ अनचाही यात्रा से आपको तकलीफ हो सकती है, जो आंशिक ही कही जाएगी। नए काम की शुरुआत में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाह के साथ-साथ आतिथ्य-सत्कार में खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी और उपहारों का आदान-प्रदान होगा। प्रॉपर्टी के संबंध में कोई अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : फिरोजा
 
 

धनु



 
(22 नवंबर से 21 दिसंबर) : यह सप्ताह मिला-जुला असर देने वाला साबित होगा जबकि इसी सप्ताह में आपकी कोई महत्वाकांक्षी योजना शुरू भी हो सकती है। इस लिहाज से आपको अपनी सक्रियता को बनाए रखनी होगी। साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। रहन-सहन के दौरान गरिष्ठ भोजन से बचना होगा और गले को नुकसान देने वाली चीजों से परहेज करना होगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। रिश्तेदारों का आवागमन बना रहेगा। जीवनसाथी संग सुखद वातावरण में रोमांस का अनुभव करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए उपयुक्त समय नहीं है।
 
भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : चमकीला ग्रे
 
 

मकर


 
(22 दिसंबर से 19 जनवरी) : इस सप्ताह कुछ बदलाव के संकेत हैं, जो घर-परिवार से लेकर आपके निजी जीवन तक में आ सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय गुजरेगा और रिश्तेदारों के बीच मिलना-जुलना हो पाएगा। उमंग और उत्साहभरे माहौल में समय बीतेगा। इस दौरान कुछ अच्छी योजनाओं का बीजारोपण भी हो सकता है। कार्ययोजना भी बन सकती है। प्रेम-प्रसंग भी पनप सकता है। यात्राओं की रूपरेखा भी तैयार हो सकती है। सप्ताहांत तक अटका हुआ पैसा मिल सकता है या फिर अचानक मोटा पैसा हाथ आ सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रोमांस में सरसता आएगी।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी 
 
 

कुंभ


 
(20 जनवरी से 18 फरवरी) : कहते हैं न कि अगर समस्याओं का अंदाजा लग जाए तो उसे दूर करने में आसानी हो सकती है। इस सप्ताह आप इसी के आधार पर अपनी कुछ समस्याओं का निपटारा चुटकी बजाते हुए कर लेंगे। अच्छी सेहत बनी रहेगी। कामकाज में मन भी लगा रहेगा और नया कार्य शुरू करने के लिए प्रयास भी करेंगे। थोड़े से प्रयास से नौकरी में तरक्की मिल सकती है। धनलाभ होगा। साथ ही कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा समय है। नए मकान की खरीद संभव हो सकती है। यात्रा लाभकारी साबित होगी।
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : क्रीम
 
 

मीन


 
(19 फरवरी से 20 मार्च) : इस सप्ताह आप पर अगर समस्याओं का असर होगा तो संभावनाएं भी बनी रहेंगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए संपर्क-सूत्र बढ़ाने पड़ सकते हैं या कहें कि जो आपके संपर्क में हैं उनके साथ मजबूती बनाए रखनी होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और घर-परिवार में भी सामान्यतः सुखद माहौल मिलेगा। धनलाभ के भी योग बने हुए हैं। किसी मांगलिक अवसर के सिलसिले में सपरिवार यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्योदय होने वाला है और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में लाभ के मौके मिलने वाले हैं। 
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : क्रीम