मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Rashifal 11 April to 17 April 2022
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (06:58 IST)

साप्ताहिक राशिफल 11-17 अप्रैल 2022: इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 11-17 अप्रैल 2022: इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल - Rashifal 11 April to 17 April 2022
-By: Dr. Prem Kumar Sharma
 
साप्ताहिक राशिफल : (11 से 17 अप्रैल 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
Your Horoscope This Week इस सप्ताह आप जीवन के उलझे सिरे सुलझाने का प्रयास करेंगे। पहले का प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा लेकिन दूसरे काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की जरूरत है। वजन कम करने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सकारात्मक असर दिखाएगी। पार्टनर के साथ अच्छा सामंजस्य रहने की उम्मीद है। घरेलू समस्या को लेकर आपकी सोच विस्तृत रहेगी, सटीक हल निकाल सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले लोग ऑफिस की राजनीति से परेशान रहेंगे। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन
 
वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
किसी इंसान के साथ बातचीत करते समय शालीन और गंभीर रहना जरूरी होगा। अपने काम से मतलब रखना आपको असंवेदनशील बना सकता है। करियर में आगे बढ़ने का शानदार अवसर मिलने वाला है। सामने आए अवसर का समझदारी से लाभ उठाया जा सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में कोई कदम रखने वाला है। कमाई का अन्य जरिया तलाश रहे हैं तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। स्लिम ट्रिम बनने का प्रयास पॉजिटिव असर दिखाएगा। समाज में आपके व्यवहार को लेकर कानाफूसी संभव है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैज
 
मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे, कार्यक्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं और आपके पास विदेशी क्लाइंट हैं तो उन पर गहरी छाप छोड़ पाएंगे। करियर तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। सट्टेबाजी में रिस्क लेना शानदार रिटर्न देने वाला है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन होने वाला है, उत्साहित रहेंगे। फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है और इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे। पढ़ाई के स्तर में सुधार के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क पिंक
 
कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
 
यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। निजी और प्रोफेशनल जीवन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन और प्रोफेशन में संतुलन बनाकर रख पाएंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा, संतोषजनक परिणाम रहने वाला है। कोई सामान खरीदते समय खुद से ज्यादा परिवार के लोगों की जरूरत का ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़े के रिश्ते को परिवार की सहमति मिल जाएगी। आपके द्वारा लिया जाने वाला निर्णय भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का लाल
 
सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंजाम देने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। लक्ष्य के रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी, समय अनुकूल रहेगा। नियमित योग करने वाले लोगों की फिटनेस अच्छी रहने की उम्मीद है। परीक्षा परिणाम सरप्राइज कर सकता है। बचत पर ध्यान रहेगा, आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। पुराने लेनदेन से मुक्त हो सकते हैं। आप में से कुछ लोगों का ट्रांसफर हो सकता है, तैयार रहें। परिवार के किसी बीमार सदस्य को लेकर चिंता रहेगी।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा
 
कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
अपनी क्षमता का एहसास कर पाएंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। शालीनता को छोड़कर लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का मौका है, प्रयास करें। किसी के प्रति बढ़ रहे आकर्षण को चाहकर भी अनदेखा नहीं कर पाएंगे, प्रेम में पड़ने के संकेत हैं। अपने बुजुर्ग की भावनाओं का ख्याल रखने में सफल साबित होंगे, संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आवश्यक सुविधा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, सीनियर या कलिग्स सपोर्टिव रहेंगे। सेहत संबंधी संकेतों को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गहरा क्रीम
Weekly Horoscope 2021
तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
जीवन का लक्ष्य जिस तरह का है, उस अनुरूप आप खुद को ढाल सकते हैं, गंभीर रहेंगे। अपने लुक और पर्सनैलिटी को लेकर सजग रहेंगे, कॉस्मेटिक के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांधने का निर्णय ले सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर होने के संकेत हैं, पसंद की जगह मिल सकती है। वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बच्चे को सही गाइडेंस देने में सफल रहेंगे, संतुष्टि मिलेगी।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
वृश्चिक SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
अपनी क्षमता और हुनर पर भरोसा बढ़ने वाला है, आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। जिस किसी सपने को पूरा करने के लिए आप प्रयासरत हैं, वह जल्द ही साकार हो सकता है। किसी इंसान से पहली मुलाकात दिल में असर करने वाली है, नए संबंध की शुरुआत हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने बुजुर्ग से सलाह लेना आवश्यक लग रहा, गलती होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में मिले डेडलाइन को मेंटेंन कर पाएंगे, सीनियर की नजर में इमेज बना सकते हैं। नियमित दिनचर्या का पालन जरूरी होगा, ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद
 
धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
सार्थक सप्ताह रहने वाला है, तमाम तरह की समस्याओं को निपटा सकते हैं। आपका नजरिया बदलने को उत्सुक कोई इंसान अपने साथ ट्रिप पर ले जा सकता है। फिजिकल अपीयरेंस में बदलाव लाने का प्रयास सकारात्मक असर दिखाएगा। किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बॉस से सीधे-सीधे बात कर सकते हैं, स्पष्टता जरूरी है। आमदनी से ज्यादा खर्च रहने से बचत मुश्किल लग रही है। काम की व्यस्तता के बावजूद करीबी लोगों के लिए वक्त निकालेंगे, उनकी शिकायत दूर कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
भविष्य को लेकर लिए जाने वाले किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें। मानसिक स्थिरता और धैर्य जरूरी है, सही निर्णय ले पाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। सिबलिंग के साथ संबंध में आए खटास दूर कर पाएंगे। वित्तीय क्षेत्र में बड़ा निर्णय ले सकते हैं, निवेश के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंध आगे ले जाने के संकेत हैं। पाचन संबंधी समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी
 
कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
भविष्य को लेकर एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार होने वाली है। करीबी लोगों को अपने निर्णय से अवगत कराकर रखें, सुलझे रहेंगे। आर्थिक स्तर पर आ रहीं समस्याओं से निपटने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपने प्लान और नजरिये में बदलाव ला सकते हैं। स्वयं के भीतर मोटिवेशन महसूस करेंगे, सकारात्मक बदलाव आने वाला है। नियमित दिनचर्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं, सेहत पर असर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ ईमानदारी कई समस्याओं को हल कर देगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
 
मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
जीवन में आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध दिखेंगे, उचित योजना के साथ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी के प्रति बढ़ रहा आकर्षण रोमांस की शुरुआत है, प्रपोजल दे सकते हैं। परिवार के शादीयोग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने वाला है। कोई नया असाइनमेंट मिलेगा, उसे पूरा करने के लिए अलग स्किल की जरूरत पड़ सकती है, ध्यान दें। व्यायाम के साथ ही उचित आराम और डाइट का भी ख्याल रखें। वित्तीय लेनदेन करते समय सजग रहें, ठगी का खतरा है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाइट ग्रे
ये भी पढ़ें
Weekly muhurat : अप्रैल 2022 में आएंगे कई बड़े त्योहार, पढ़ें नए हफ्ते के शुभ मुहूर्त