गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Pisces Horoscope for the month of March
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (18:10 IST)

Meen Rashi 2022 : मीन राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

Meen Rashi 2022 : मीन राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल - Pisces Horoscope for the month of March
Pisces March Monthly Horoscope 2022: यदि आपकी राशि मीन राशि है तो जानिए कि धन, समृद्धि, करियर, नौकरी, व्यापार और परिवार की दृष्टि से कैसे रहेगा मार्च 2022। आओ जानते हैं मीन राशि का (Meen Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi) मासिक राफिशल।
 
 
मीन राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Pisces Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : इस माह घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर में किसी के विवाह होने का संकेत भी मिल रहा है। रिश्तेदारों का भी आना-जाना होगा। सभी का मन आनंदित रहेगा। आपको घर के बड़े बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
 
2. व्यापार : कारोबारी हैं तो इस माह आप निवेश कर सकते हैं और व्यापार को विस्तार भी दे सकते हैं। इस माह ग्राहकी में लाभ होगा और आय भी अधिक होगी। 
 
3. नौकरी : नौकरपेशा हैं तो आपके कार्य को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा और प्रमोशन मिलने की भी प्रबल संभावना है।
 
4. छात्र करियर : कॉलेज के छात्रों के लिए यह समय चुनौतीभरा है। स्कूल के छात्रों का सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों की तमन्ना पूरी होने की संभावना है। 
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप एक दूसरे का खयाल रखेंगे। अविवाहित हैं तो कुछ अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो घर में किसी को आपके रिश्ते के बारे में पता चल सकता है। हालांकि इससे को बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी।
 
6. सेहत : सेहत की दृष्‍टि से यह माह अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, लेकिन मन में अनावश्यक ही बेचैनी रह सकती है। हालांकि यदि पुरानी कोई बीमारी हैं तो इस माह आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं।