मेष राशि में बुध का गोचर, 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और व्यापार में लाभ
Mercury Transit in Aries: बुध ग्रह 30 अप्रैल 2026 को सुबह 06:38 पर मंगल की राशि मेष में गोचर करने वाले हैं। बुध महाराज शनि के साए से मुक्त होकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। यहां वे सूर्य और मंगल के साथ मिलकर एक शक्तिशाली युति बनाएंगे। संचार, बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह 5 राशियों को लाभ देगा।
1. मेष राशि:
आपकी ही राशि (लग्न) में बुध का आगमन हो रहा है। यहां बुध 'दिग्बल' पाकर आपको गजब की वाकपटुता देंगे। आपकी बातें लोगों को प्रभावित करेंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सप्तम भाव पर दृष्टि के साझेदारी के करोबार में लाभ मिलेगा। बुध यहाँ छठे भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए वायरल इन्फेक्शन या पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ संवाद स्पष्ट रखें।
2. मिथुन राशि:
आपके राशि स्वामी अब 11वें (लाभ) भाव में गोचर करेंगे। यह आपके लिए 'गोल्डन पीरियड' जैसा है। व्यापार उन्नति और नौकरी में प्रमोशन या आय वृद्धि के प्रबल योग हैं। दोस्तों के साथ नेटवर्किंग से भविष्य के रास्ते खुलेंगे। अपनी पहचान बनाने का यह सही समय है, इसे हाथ से न जाने दें।
3. कर्क राशि:
बुध आपके 10वें (कर्म) भाव में आ रहे हैं। यह आपके पेशेवर जीवन के लिए एक बूस्टर डोज़ है। ऑफिस में आपकी मैनेजमेंट स्किल्स की तारीफ होगी। व्यापार में नई डील्स फाइनल हो सकती हैं। पहले की अपेक्षा आप अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। हलांकि आपको थोड़े और प्रयास की जरूरत है। काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है, मानसिक रूप से तैयार रहें।
4. सिंह राशि:
आपके लिए बुध धन और लाभ के स्वामी होकर 9वें (भाग्य) भाव में बैठेंगे। नौकरी और व्यापार में किस्मत का सितारा बुलंद होगा। कोई नया हुनर सीखने या उच्च शिक्षा के लिए यह समय शानदार है। लंबी अवधि के निवेश के बारे में सोचें, भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा।
5. मीन राशि:
बुध आपके 2रे (धन) भाव में प्रवेश कर रहे हैं। परिवार में वृद्धि और आर्थिक बचत के योग हैं। जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ हो सकता है। नौकरी और व्यापार में यह अच्छा लाभ देगा। अचानक आने वाले बदलावों के लिए तैयार रहें। ज्योतिष या रहस्यमयी विषयों में रुचि बढ़ सकती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें