मंगल का मीन राशि में गोचर, 6 राशियां 11 मई 2026 तक निपटा लें कार्य
Mars Transit in Pisces: 02 अप्रैल 2026 गुरुवार के दिन से ही मंगल ग्रह का बृहस्पति की मीन राशि में गोचर चल रहा है, जहां यह ग्रह 11 मई तक रहेंगे। जब साहस और ऊर्जा का कारक 'मंगल', जल तत्व की राशि 'मीन' में प्रवेश करता है, तो यह आग और पानी के मिलन जैसा होता है। हालांकि 6 राशियों के लिए अभी ये बहुत शुभ फल देगा, 11 मई के बाद भरोसा नहीं, इसलिए अभी ही सारे पेंडिंग कार्य निपटा लें।
1. वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लिए यह गोचर कमाई के नए जरिए लेकर आ रहा है। विदेश से जुड़ा काम है तो चांदी ही चांदी है। धन संचय पर ध्यान दें क्योंकि बड़ा निवेश दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन बच्चों की सेहत और उनका बदलता स्वभाव आपकी चिंता बढ़ा सकता है। उन्हें डांटने के बजाय समझने की कोशिश करें।
2. मिथुन राशि:
प्रोफेशनल लाइफ में आपका सिक्का जमेगा। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साफ संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपका अनुशासन दूसरों के लिए मिसाल बनेगा। हालांकि, घर के मोर्चे पर स्थिति थोड़ी नाजुक है। आपका गुस्सा रिश्तों में दरार डाल सकता है, इसलिए ऑफिस का तनाव घर न लाएं। बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखें।
3. कर्क राशि:
आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। अटके हुए काम रॉकेट की रफ्तार से पूरे होंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन समय है। खर्चों पर लगाम कसें और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों से छोटी-मोटी तकरार संभव है, पर सूझबूझ से सब ठीक हो जाएगा।
4. धनु राशि:
प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना अब सच हो सकता है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर जैकपॉट साबित होगा। घर में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे क्योंकि माता की सेहत और पारिवारिक कलह आपके काम को प्रभावित कर सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश करें।
5. मकर राशि:
आप अब 'एक्शन मोड' में रहेंगे। जो चुनौतियां पहले डरा रही थीं, अब आप उनसे टकराने को तैयार हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। यह समय पुराने अटके प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करने का है। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिससे निजी और पेशेवर दोनों ही क्षेत्रों में आपको सराहना मिलेगी।
6. मीन राशि:
मंगल अब आपकी ही राशि में विराजमान हैं। आप भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर या बेचैन महसूस कर सकते हैं। लेकिन करियर के मोर्चे पर भाग्य आपके साथ खड़ा है। जो काम रुक गए थे, वे अब पूरे होंगे। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। खुद को संतुलित रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें