Mars transit in Sagittarius 2025: 7 दिसम्बर 2025 रविवार को मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि से निकलकर बृहस्पति की राशि धनु राशि में गोचर किया है। चलिए जानते हैं मंगल ग्रह के 12 ही राशियों में क्या रहेंगे शुभाशुभ फल। मंगल ग्रह का धनु राशि में प्रवेश सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है। आइए जानते हैं कि यह शक्तिशाली गोचर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा, आपके करियर, आर्थिक जीवन और निजी रिश्तों में क्या बदलाव लाएगा।
1. मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए, मंगल आपके नवें भाव में गोचर कर रहा है। यह समय आपको मिश्रित परिणाम देगा। धार्मिक यात्राओं की संभावना है, जिससे आपको मन की शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में आप लंबी यात्रा पर जा सकती हैं। कारोबार में हल्का मुनाफा हो सकता है, लेकिन कुछ नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। आय अच्छी होगी, पर खर्च भी उससे कहीं ज़्यादा हो सकता है। बजट बनाकर चलना अनिवार्य है। जीवनसाथी से रिश्ते में तनाव संभव है। इसलिए आप अपनी वाणी और भावनाओं पर कंट्रोल करें। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
2. वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए, मंगल का गोचर आपके आठवें भाव में हो रहा है। यह गोचर अचानक से लाभ या हानि दे सकता है। संतान से जुड़ी समस्या भी सामने आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और तालमेल में कमी महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर बॉस या सीनियर्स से बात करते समय वाणी पर कंट्रोल रखकर बात करें क्योंकि आपकी बात को गलत समझा जा सकता है। कारोबारियों को कोई विशेष लाभ नहीं होगा। यदि साझेदारी का कारोबार कर रहे हैं तो पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। आमदनी कम और खर्च अधिक होने से बचत करना कठिन होगा। दांत दर्द या आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
3. मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए, मंगल का यह गोचर सातवें भाव में कई मामलों में सकारात्मकता लाएगा। बच्चों से खुशी और सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको नई ज़िम्मेदारियां, नया जॉब ऑफर या ऑनसाइट मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट या सट्टे से सामान्य व्यापार की तुलना में ज्यादा मुनाफा होने के योग हैं। कमाई के अच्छे योग बन रहे हैं, और आप धन को जोड़ने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशहाल पल बिताएंगे, समझ और प्रेम बढ़ेगा। इम्यूनिटी मजबूत करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी।
4. कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल छठे भाव में गोचर कर रहा है। इसके परिणाम स्वरूप कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। आप नई और बेहतर नौकरी की तलाश कर सकते हैं। इसके लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य के भरोसे न रहें।। खर्चे बढ़ेंगे, जिससे बचत करना कठिन होगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से रिश्ते में तनाव आ सकता है। संतान की सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है।
5. सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर पांचवें भाव में काफी सकारात्मक और खुशियाँ लेकर आएगा। घर में शुभ कार्य हो सकते हैं। आप धर्म कर्म के कार्य में रुचि लेंगे। नौकरी में आप अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से काम में अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। ट्रेडिंग या शेयर मार्केट से अच्छा लाभ मिल सकता है। सामान्य कारोबार भी ठीक चलेगा। अच्छी कमाई करेंगे, जिसका श्रेय आपकी मेहनत और समझदारी को जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, आपसी समझ बेहतर होगी और खुशियां बनी रहेंगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
6. कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर चौथे भाव में होने से परिवार में अप्रत्याशित विवाद देखने को मिल सकते हैं, जिससे खुशियां कम हो सकती हैं। काम का दबाव ज़्यादा रहेगा और आप पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में फायदा कम होने की संभावना है। यदि साझेदारी का कारोबार है तो पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कमाई अच्छी हो सकती है, और आप बचत भी कर पाएंगे, जो थोड़ी राहत देगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, समझदारी और संतोष बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
7. तुला राशि: तुला राशि के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव में होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपकी बातचीत की कला और आत्मविश्वास दोनों में सुधार होगा। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सती है। विदेश या बाहर जाने का मौका भी मिलेगा। फैमली कारोबार में अच्छी कमाई और आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने कौशल और मेहनत से अच्छी कमाई करेंगे और बचत भी कर पाएंगे, कमाई की क्षमता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और दोनों में समझदारी और प्यार बना रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
8. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में होगा। इस दौरान आप अधिक धन कमाने पर विचार करेंगे, पर आपको अधिक खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। नए असाइनमेंट के आधार पर यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे अधिक संतुष्टि मिलेगी। ट्रेडिंग या शेयर बाजार जैसे कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। कमाई अच्छी रहेगी और संभावनाएँ बढ़ेंगी, लेकिन बचत के लिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से बातचीत असरदार रहेगी, समझदारी और खुशहाली बनी रहेगी। आपका शारीरिक बल और ऊर्जा अच्छी रहेगी, जिससे आप स्वस्थ और फिट महसूस करेंगे।
9. धनु राशि: धनु राशि के लिए मंगल का गोचर आपके पहले भाव में हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप संतान के भविष्य और धर्म कर्म को लेकर आप ज्यादा विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको फायदा मिलेगा। आपके काम की सराहना भी होगी। शेयर, ट्रेडिंग आदि से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कमाई अच्छी रहेगी और आपकी जरूरतों को अच्छे से पूरा करेगी। आप और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम और सामंजस्यता बनी रहेगी। आपकी सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।
10. मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके बारहवें भाव में हो रहा है। इधसके परिणाम स्वरूप खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ अन्य मामले में तनावपूर्ण स्थितियों बन सकती है। इस समय स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं। हालांकि यह परिवर्तन संतोषजनक रहेगा। कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए योजना बनाकर काम करना होगा। खर्चे बहुत ज्याद रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है, जिसका कारण आपकी ओर से समझ की कमी हो सकता है। तनाव और अत्यधिक शारीरिक थकान की वजह पैरों में दर्द और मानसिक चिंता बन सकती है।
11. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में अनुकूल परिणाम लाएगा। आपको अधिक संतुष्टि और आशीर्वाद मिलेगा, और आप इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। नौकरी में सीनियर्स और सहकर्मियों का सहयोग आपको नई ऊंचाईयां दे सकता है। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपके अन्य सोर्स से पैसा कमाने की संभावनाएं हैं। बचत में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी। आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे सेहत एकदम फिट रहेगी।
12. मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके दसवें भाव में होगा। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके काम में अच्छी तरक्की होगी और आप पूरी लगन से काम करने में सक्षम होंगे। व्यापारी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने में सफल हो सकते हैं। कमाई अच्छी होगी और आप बचत करने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध सुखद रहेगा। आपकी सेहत भी एकदम सही रहेगी।