शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. June Monthly Horoscope 2023
Written By

जून राशिफल 2023 : कैसा होगा यह नया महीना आपके लिए जानिए June Monthly Horoscope 2023

Monthly Horoscope 2023
जून 2023 राशिफल : नया माह आरंभ होते ही हर आम और खास व्यक्ति की सहज जिज्ञासा होती है कि यह महीना कैसे गुजरेगा। क्या होगा इस महीने? आइए जानते हैं प्यार, व्यापार, कारोबार, प्रेम, रिश्‍ते, परिवार, शादी, नौकरी, रोमांस, घर, वाहन, इनकम से लेकर सेहत और धन के लिए क्या लाए हैं आपकी राशि के सितारे 
 
इस माह 7 जून को बुध का वृषभ राशि में गोचर होगा, 15 जून को सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होगा, फिर शनिदेव कुंभ राशि में रहते हुए 17 जून को वक्री होंगे और बुधदेव 19 जून को अस्त हो जाएंगे फिर 24 जून को बुध का मिथुन राशि में गोचर होगा।
 
क्या कहती है जून माह में आपकी राशि, जानिए 12 राशि 
 
मेष राशि : 
सेहत और संबंध दोनों पर खूब ध्यान देना होगा।  
कभी खुशी-कभी गम की स्थिति बनी रहेगी। 
बजट गड़बड़ा सकता है।
करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।
छात्रों को मनचाही सफलता कठिन परिश्रम के बाद मिलेगी। 
 
वृष राशि :
व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। 
बेवजह के वाद विवाद से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। 
जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें। 
पेट संबंधी पीड़ा या फिर मौसमी बीमारी आदि से परेशान हो सकते हैं।
भूमि-भवन का सुख संभव है। 
 
मिथुन राशि :
सेहत, संबंध और सामान का खूब ख्याल रखें। 
कार्यक्षेत्र में कम सहयोग मिल पाएगा।   
निवेश के जोखिम से बचें। 
जीवनसाथी आपका संबल और मददगार बनेगा।
धन का आना जाना समान रहेगा, फायदा कम है। 
 
कर्क राशि : 
जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहते हुए कामकाज में बाधा डाल सकते हैं। 
लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। 
यह महीना करियर-कारोबार की दृष्टि से बहुत ज्यादा शुभ नहीं है।
डटकर मुकाबला करने से हालात अनुकूल होंगे। 
 
सिंह राशि : 
पार्टनर के साथ अनबन चल रही है तो सभी गलतफहमियां दूर होंगी। 
मित्रों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। 
माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए कुछ राहत लिए रहने वाला है।
विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। 
सिंगल हैं तो लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। 
 
कन्या राशि : 
यह महीना बेहद लकी है। नये अवसर लेकर आ रहा है। 
माह के अंतिम हफ्ते में मनचाही सफलता पाने के लिए के योग बनेंगे। 
यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी।
प्रियतम के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विदेश के लिए प्रयासरत हैं तो इस माह सफल हो सकते हैं। 
June Rashifal 2023
तुला राशि :  
जीवनसाथी से की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
अवसर को न खोएं और अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। 
जून माह का अंत थोड़ा चिंता और थोड़ी चुनौतियों को लिए रहने वाला है।
धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। तीर्थाटन के योग बनेंगे। 
 
वृश्चिक राशि : 
खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखना उचित रहेगा।
शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। 
जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें।
नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
पार्टनर के साथ रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम दिख सकते हैं।
 
धनु राशि : 
पिकनिक-पर्यटन के प्रोग्राम बनेंगे।
कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा।  
नौकरीपेशा के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। 
सेहत का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 
 
मकर राशि : 
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। 
कहीं पर अटका हुआ या फिर उधार दिया हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है।
प्रेम की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। 
व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब होंगे।
जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
 
कुंभ राशि : 
यह माह बेहद भाग्यशाली है आपके और जीवनसाथी के लिए। 
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। 
व्यापारी हैं तो किस्मत का साथ मिलेगा और कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है।
विदेशी संपर्कों से खासा लाभ प्राप्त होगा।
पार्टनर के साथ पनपी सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। 
 
मीन राशि : 
धन आवक के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी इसलिए बजट का बैलेंस बिगड़ सकता है। 
नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
संपत्ति और सेहत दोनों का ध्यान रखना जरूरी होगा। 
जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 
भूमि-भवन से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने से बचें। 
June Monthly Horoscope 2023