शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. july rashifal 2022 in hindi
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 जून 2022 (16:49 IST)

जुलाई माह 2022 क्या लाया है, जानिए मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का हाल

जुलाई माह 2022 क्या लाया है, जानिए मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का हाल - july rashifal 2022 in hindi
july mah 2022 ka rashifal : जुलाई 2022 में 5 ग्रहों परिवर्तन होगा और शनि एवं गुरु वक्री चाल चलेंगे। आओ जाने हैं कि इस माह में मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा राशियों का भविष्‍यफल।
 
मेष राशि: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 
 
वृषभ राशि: इस माह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। करियर में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
 
मिथुन राशि: इस माह नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक पक्ष मिलाजुला रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
 
कर्क राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में कड़ी मेहनत करना होगी। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। 
 
सिंह राशि: नौकरीपेशा हैं तो यह समय अच्छा है। व्यापारी है तो मुनाफा होगा। छात्रों के लिए भी यह माह अच्छा रहेगा। घर परिवार में सुख, शांति और खुशियां रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
Monthly Astrology In Hindi
कन्या राशि: जुलाई का माह नौकरी में प्रमोशन के योग बनाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। छात्रों को भी कड़ी मेहनत करना होगी। पढ़ाई में रुकावटों के भी योग बन रहे हैं। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। 
 
तुला राशि: नौकरी के लिहाज से यह माह अच्‍छा गुजरेगा। फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। विद्यार्थियों को परेशानी उठाना पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में भी शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
वृश्चिक राशि: नौकरी और व्यापार में यह माह अच्छा साबित होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा, मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव भी रहेगा।
 
धनु राशि: व्यापारियों को इस माह अच्‍छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। छात्रों के लिए कठिन समय रहेगा। पारिवार में माहौल सौहार्दपूर्ण और खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
मकर राशि: इस माह नौकरीपेशा के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबारी में अच्‍छा मुनाफा कमाएंगे। छात्रों के लिए भी जुलाई का महीना अच्छा रहेगा। परिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
 
कुंभ राशि: नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा। व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा। छात्र जातकों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवार में प्यार और सौहार्द बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। 
 
मीन राशि: नौकरी और व्यापार में यह समय औसत रहेगा। करियर के लिहाज यह माह अच्छा है। वाद विवाद से दूर रहेंगे तो परिवार में सुख शांति रहेगी। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत के प्रति सतर्क रहें।
ये भी पढ़ें
देवशयनी पर श्रीहरि विष्णु सो जाएंगे और शिवजी संभालें संसार