शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. July 2015 Monthly Horoscope

जुलाई 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए

जुलाई 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए - July 2015 Monthly Horoscope
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। पत्नी से लाभ मिलेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।


 

 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 
 


 



वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमीन-जायदाद के मुकदमे में सफलता मिलेगी।
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 14 अशुभ है 
 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 

 


 



मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि में हानि हो सकती है। परिवार में मतभेद रहेंगे। पत्नी को तकलीफ रहेगी। समाज में आपका विवाद हो सकता है। ध्यान से काम लें।
 
दि. 5, 20 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
 
रामरक्षास्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा। 
 

 


 


कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी रहेगी। नौकरी में साथी सहयोग देंगे। किसी अनजान से नुकसान होगा तथा स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। अपना राज किसी को न बताएं। धर्म का कार्य होगा। 
 
दि. 7, 14 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
 
जानकी स्तोत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


 


सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा में सावधानी रखना होगी। भाई को कष्ट रहेगा।
 
दि. 11, 18 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 

 


कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए माह उलझन वाला हो सकता है। मित्रता में व्यवहार सोचकर करें। व्यापार में हानि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। मानसिक परेशानी रहेगी। स्त्री से लाभ प्राप्त होगा। 
 
दि. 3, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
 
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 



तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति रहेगी। स्त्री पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 


 


 


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार में तकलीफ रहेगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी जमीन प्राप्त होगी। बहन को कष्ट रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। माता-पिता से सहयोग होगा। 
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 

 


 


धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। किसी से मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। व्यवहार में ध्यान दें। अचानक लाभ होगा। 
 
दि. 9, 28 शुभ हैं, 14 अशुभ है। 
 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


 


मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। कृषि लाभ देगी। व्यापार में परेशानी आएगी। किसी से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। रिश्तेदार से सब ठीक रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। आर्थिक हानि होगी। 
 
दि. 7, 24 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
 
हनुमान आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 

 


 


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए पारिवारिक सुख वाला रहेगा। स्त्री से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। मित्र से मतभेद हो सकते हैं।
 
दि. 14, 28 शुभ हैं, 6 अशुभ है। 
 
राम स्तुति लाभप्रद रहेगी। 
 

 

 


मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य कष्ट रहेगा। स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय में जीत होगी। 
 
दि. 12, 28 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
 
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।