जनवरी 2026 में मकर राशि में बनने वाला है त्रिग्रही योग, 5 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार
January 2026 triple conjunction: 16 जनवरी 2026 को मकर राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र की युति बनने वाली है। इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के चलते पांच राशियों को होगा बेहद लाभ। चलिए जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
1. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए दसवें भाव त्रिग्रही योग बन रहा है। मेष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आ रहा है। दसवें भाव में सूर्य का आगमन आपके कामकाज में चमक पैदा करेगा। प्रमोशन की सुगबुगाहट तेज होगी और व्यापार में आप अपने विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। परिवार में बच्चों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत और जोश दोनों ही सातवें आसमान पर रहेंगे।
2. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए छठे भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। सिंह राशि वालों के लिए यह समय 'विजय' का है। अगर आप लंबे समय से नौकरी तलाश रहे हैं, तो अब आपकी तलाश पूरी होगी। आपकी कार्यक्षमता और समर्पण देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। व्यापार में धन लाभ के जबरदस्त योग हैं और आपकी सेहत भी काफी दुरुस्त रहेगी।
3. तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। तुला राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं के द्वार खुलेंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। करियर में आपके प्रयास रंग लाएंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। हालांकि, माता की सेहत पर कुछ खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
4. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। काम के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापार में नए आइडियाज पर काम करने का यह सही समय है। धन की बचत करने में आप सफल रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।
5. धनु राशि: धनु राशि वालों की कुंडली में के दूसरे भाव में त्रिग्रही योग बन रहा है। धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्यवर्धक रहेगा। पिता और किस्मत, दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। आपकी वाणी में ओज रहेगा, जिससे आप बिगड़े काम भी बना लेंगे।