शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope for the Month of May 2020

May 2020 Monthly Horoscope : मासिक राशिफल, मई 2020 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए

May 2020 Monthly Horoscope :  मासिक राशिफल, मई 2020 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए - Horoscope for the Month of May 2020
Monthly Horoscope 2020
 
मई मासिक राशिफल : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक कमजोरी वाला रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में सहयोगियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान व्यक्ति से परेशानी आएगी व कृषि में नुकसान हो सकता है। पत्नी को नौकरी में तकलीफ आएगी।
 
दिनांक 3, 18 शुभ हैं, 25 अशुभ है।
माताजी की आराधना करना लाभप्रद है।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी पक्ष से परेशानी आएगी। शासकीय कार्य से राज्य के बाहर जाना हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न पड़ें। विजय प्राप्त होने में तकलीफ आएगी। अपने कार्य की लापरवाही में अत्यधिक परेशानी हो सकती है, ध्यान से कार्य करना होगा।
 
दिनांक 8, 27 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
श्रीकृष्ण की आराधना करना लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार के लिए ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ आएगी। पिता के पुराने केस उजागर होंगे व परेशानी में डाल सकते हैं। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। ईष्ट मित्र से दूरी पड़ेगी।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। व्यापार में परेशानी आएगी। किसी मित्र से परेशानी आ सकती है। भाई से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वार्थ के लिए किसी का नुकसान न करें। कोई धार्मिक अनुष्ठान घर पर होगा।
 
दिनांक 9, 26 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में भी अधिकारी वर्ग व साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से परेशानी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। अनजान लड़की से परेशानी आ सकती है। बहुत ध्यान से कार्य करें। 
 
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह विशेष फलदायी रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पिताजी को राजनीति में तकलीफ रहेगी। अपने परिवार से कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि अच्छी होगी। नौकरी में किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। अपने साथी से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
 
दिनांक 6, 21 शुभ हैं, 29 अशुभ है।
रामरक्षास्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी के सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ आएगी। परिवार में आर्थिक परेशानी आ सकती है। अपने किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक कार्य होगा।
 
दिनांक 11, 26 शुभ हैं, 23 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है। किसी भी व्यक्ति द्वारा अपमानित हो सकते हैं। कार्य संभलकर करें। किसी मित्र से आर्थिक स्थिति में परेशानी हो सकती है।
 
दिनांक 5, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में ठीक रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी प्रतिष्ठित संस्था से सम्मानित होने के योग हैं। किसी प्रकार के विवाद के योग हैं। किसी अपने वाले से सहयोग प्राप्त होगा। भाई के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। संतान संबंधी समस्या का निवारण होगा। किसी बड़े अधिकारी से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 13, 26 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
माताजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तकलीफ आ सकती है। पुत्र को रोजगार प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। राजनीति में वृद्धि होगी। किसी समूह से दूरी बनेगी। अपने स्वास्थ्य में माह के अंतिम समय सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
 
दिनांक 3, 18 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा। भाई के परिवार में आर्थिक तकलीफ रहेगी। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पुत्र को नई नौकरी के योग हैं। बहन के परिवार में आर्थिक परेशानी रहेगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 28 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।