शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. HOROSCOPE FOR JUNE

HOROSCOPE FOR JUNE 2020 : जानें कैसा रहेगा जून का महीना आपके लिए, पढ़ें Monthly Horoscope

HOROSCOPE FOR JUNE 2020 : जानें कैसा रहेगा जून का महीना आपके लिए, पढ़ें Monthly Horoscope - HOROSCOPE FOR JUNE
जून 2020 में 12 राशियों का फलादेश
 
मेष-
 
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति में सुधार वाला होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कमजोरी रहेगी। माता का धन धार्मिक स्थान में खर्च होगा। किसी अनजान से मुलाकात फायदेमंद होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानी हो सकती है।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 9 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ-
 
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। किसी बड़े अधिकारी से परेशानी आ सकती है। कृषि में परेशानी आ सकती है। बहन के परिवार में आर्थिक परेशानी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के जीवन में रोजगार प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी बनेगी। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी।
 
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन-
 
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा व पारिवारिक सुख मिलेगा। किसी रिश्तेदार से तकलीफ आ सकती है। पिता की आय में वृद्धि होगी, साथ ही पिताजी को सरकार से सम्मान प्राप्त होने के योग बनेंगे।
 
दिनांक 11, 30 शुभ हैं, 17 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क-
 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी जिसके कारण आर्थिक खर्च में वृद्धि होगी। किसी राजनेता के कारण परेशानी हो सकती है अत: सावधानी से कार्य करें।
 
दिनांक 2, 18 शुभ हैं, 26 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह-
 
सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में भी परिवर्तन हो सकता है। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें, परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई से परेशानी आ सकती है। घर में मंगल कार्य के योग हैं। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 25 अशुभ है। राहु का जाप लाभप्रद रहेगा। 
 
कन्या-
 
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: वृद्धि होगी। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी व साथियों से सहयोग रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अंतराष्ट्रीय व्यापार के योग बनेंगे, जो लाभप्रद रहेगा। पिता व परिवार आपके इस कार्य से प्रसन्न रहेंगे। 
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 18 अशुभ है। गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला-
 
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में अचानक तकलीफ आ सकती है। माता की धर्म के प्रति अधिक रुचि होगी।
 
दिनांक 3, 27 शुभ हैं, 14 अशुभ हैं। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक-
 
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। माता- पिता को शारीरिक व मानसिक तकलीफ रहेगी। किसी अनजान शहर में पदस्थ होने के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को रोजगार प्राप्त होगा। ईष्ट मित्र से प्रेम में कमी आएगी। किसी खास मित्र से दूर होने का योग बनेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 29 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु-
 
धनु राशि वाले जातकों के लिए माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में मानसिक परेशानी होगी। विदेश में व्यापार कम होगा। बहन को संतान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माह के अंत में कोर्ट-कचहरी कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 17 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर-
 
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला है। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में हानि हो सकती है। नौकरी में उन्नति होगी। स्वयं के स्वास्थ्य में तकलीफ हो सकती है। पत्नी को सामाजिक कार्य में परेशानी आएगी। किसी अनजान व्यक्ति से परेशानी आ सकती है। मामा पक्ष को आर्थिक परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 13, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है। भैरवजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ
 
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान के सुख वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा व विचलित होंगे। माता की सामाजिक यात्रा में रुकावट होगी। किसी रिश्तेदार व ईष्ट मित्र से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही पुराने साथी से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 5, 20 शुभ हैं, 4 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन-
 
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। इस माह के मध्य में व्यापार परिवर्तन के योग आएंगे अत: बिना विचार किए परिवर्तन न करें। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। संतान से मानसिक परेशानी आ सकती है। कोर्ट-कचहरी संबंधी परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 15 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

ये भी पढ़ें
Teeth Care Tips: दांतों के पीलेपन से हैं परेशान, अपनाएं आसान उपाय