गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 9 May to 15 May 2022

Weekly Horoscope May 2022: इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope May 2022: इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल - Horoscope 9 May to 15 May 2022
साप्ताहिक राशिफल : (9 मई से 15 मई 2022 तक) 
 
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
कुछ अच्छी खबरें मिलने वाली हैं, सकारात्मक और आशावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। कोई नया वेंचर शुरू कर सकते हैं। परिवार के लोग आपके योगदान के लिए एहसानमंद रहेंगे, एकजुटता बनाए रखने के लिए तारीफ होने वाली है। आराम, हल्का व्यायाम और उचित डाइट के कारण फिट रहने वाले हैं। किसी अनअपेक्षित स्रोत से आमदनी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
अपनी मेहनत से इस सप्ताह लाइमलाइट में रहने वाले हैं। रोमांच और पॉवर महसूस करेंगे, आगे कदम बढ़ा सकते हैं। खुद में बदलाव लाने का हरसंभव प्रयास कर सकते हैं। सुपरवाइजर आपकी सलाह पर अमल करने वाला है। पैसे के मामले में इस सप्ताह आपकी किस्मत खुलने वाली है। किसी समस्या से निपटने के लिए ली गई सलाह सार्थक साबित होगी। रिश्ते बनाए रखने के लिए कुछ प्रयास करना होगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जीरो लेवल से प्रयास शुरू करेंगे। इससे अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। स्किल बढ़ाने के लिए कोई कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पॉवर के पोजिशन में पहुंचने की संभावना है। आपका खर्च बढ़ने वाला है और अतिरिक्त आमदनी से सब बैलेंस हो जाएगा। किसी के साथ दिल खोलकर बात करने वाले हैं। परिवार में मस्ती और रोमांच का माहौल रहने की उम्मीद है। ट्रिप पर जाना जीवन में ताजगी लाने वाला है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला

कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
 
किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं, उन्नति होगी। दिनचर्या में लाए गए बदलाव का मूल्यांकन कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में नोटिस किए जाएंगे, इन्क्रीमेंट या प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को शेयर से अपेक्षित लाभ होने वाला है। वित्तीय क्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पुराने प्यार से सामना होना उत्साहित और रोमांचित करेगा। किसी बीमारी से छुटकारा पाकर हेल्दी लाइफ स्टाइल अपना सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग को उकसाने से बचना होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गहरा पीला

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
जीवन के लक्ष्य हासिल करने के लिए अग्रसर रहेंगे। काम में फोकस और जुनून रखने से परिणाम का फर्क महसूस कर पाएंगे। आपकी मेहनत का सकारात्मक असर सेहत पर नजर आने वाला है। अपने लक्ष्य और मकसद के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। घर के नौजवानों के तौर-तरीके से परिवार में उत्साहजनक माहौल रहेगा। वित्तीय मामले में थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है। वर्तमान स्थिति में सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : डार्क ब्राउन

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
कई तरह का भार दूर होने वाला है, तनावमुक्त महसूस करेंगे। आप में से कुछ लोग नए प्रोजेक्ट के सफल होने की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी काम को आगे बढ़कर लेना आसान है लेकिन उसे निभाना कठिन हो सकता है। एक समय में एक ही काम पर फोकस रहने का मंत्र उचित है। किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, कार्य सफल होगा। आप में से कुछ लोग अच्छी डील करने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छी समझदारी रहेगी, नजदीकी बढ़ने वाला है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
वर्तमान समय सजग रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने वाले हैं, काम दुबारा से शुरू कर सकते हैं। किसी काम को पूरा कर दिखाने के लिए ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, सब उत्साहित रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में लीडर की भूमिका में रहेंगे। रोमांटिक स्तर पर संतुष्ट और उत्साहित रहने के संकेत हैं, लंबे समय बाद पार्टनर से मुलाकात होगी। किसी रिस्की स्कीम में निवेश करने से परहेज करें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : डीप स्काई ब्लू

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट को दूर करने में सफल होंगे। कठिन मेहनत की बदौलत विजेता बनने वाले हैं। अच्छे आइडिया का लाभ मिल सकता है। वित्तीय मामले में अनुकूल स्थिति रहेगी। इंश्योरेंस पॉलिसी से कुछ लाभ होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जीवन से संतुष्ट रहेंगे। नियमित योग करना मानसिक सुकून देगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ग्रे

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
इस सप्ताह आध्यात्मिक तौर पर बहुत लाभ होगा, इससे न सिर्फ आपका नजरिया बदलेगा बल्कि मानसिक स्तर पर भी मजबूती आएगी। हमेशा उत्साहित रहने वाले व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। कुछ लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिल सकता है। निजी खुशी को भी महत्व देना होगा। मेडिटेशन के जरिये मानसिक सुकून पा सकते हैं। कोई शुभ कार्य करने के लिए अच्छा समय रहेगा, आगे बढ़ें। लॉन्ग टर्म निवेश से फायदा होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाइट ग्रीन

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
इस सप्ताह आपको उपलब्धि और पहचान मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा की गई मेहनत अब कामयाब होने वाली है। कोई भी निर्णय काफी सोच-विचार कर लेंगे। सकारात्मक और आशावान रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके इनोवेटिव और क्रिएटिव आइडिया की तारीफ होने वाली है। कोई भी काम बजट बनाकर करें, खर्च पर नियंत्रण रहेगा। परिवार में किसी की शादी तय होने की संभावना है। लॉन्ग ड्राइव या डिनर के लिए जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
आपके रास्ते में वाली हर तरह की समस्या अब दूर होने वाली है। धैर्य और विश्वास के साथ काम करने का लाभ मिलेगा। करियर के स्तर पर बड़ा अवसर मिलने वाला है और बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामले में सीनियर से मदद मिलेगी, शादी के बंधन में बंधने के संकेत हैं। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। हाई प्रोटीन डाइट को अहमियत देने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैंगनी

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे रहने वाले हैं, रहेंगे और कलात्मक तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे, दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। किसी से मदद मिलने की अपेक्षा न रखें, अपने दम पर काम करना होगा। सरकारी नौकरी वाले सकारात्मक मनोदशा में रहेंगे। फैमिली बिजनेस से लाभ कमाना आसान नहीं होगा। नुकसान में जा रहे वेंचर से लाभ कमाना शुरू हो सकता है। अपने प्रयास से सेहत ठीक रख पाएंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी

ये भी पढ़ें
May 2022 weekly muhurat : नए हफ्ते के विशिष्ट साप्ताहिक मुहूर्त, जानिए यहां...