शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 7 April

7 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

7 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - Horoscope 7 April
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
 
मेष- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- विवाद से क्लेश संभव है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम न उठाएं। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- अपव्यय से क्लेश होगा। कुसंगति से हानि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभ देगी। उन्नति होगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में बाधा दूर होगी। लाभ होगा। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्‍य नरम रहेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। विवाद संभव है। विवाद सुलझ सकते हैं, प्रयास करें। व्यवसाय व यात्रा सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्र-संबंधी मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
ये भी पढ़ें
महावीर स्वामी के 8 अनमोल वचन