बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Guru ki vakri chaal effect on 5 horoscope
Written By
Last Updated : मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (09:40 IST)

29 जुलाई को मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति वक्री, कुंभ सहित चमक जाएंगे इन 5 के दिन

Guru and shukra in same house
Vakri Guru 2022 July : 29 जुलाई, 2022 दिन शुक्रवार को बृहस्पति ग्रह मीन राशि में वक्री होंगे। वक्री अर्थात ऐसा दिखाई देगा की गुरु उल्टी दिशा में गति कर रहे हैं। इसके बाद 24 नवंबर, 2022 दिन गुरुवार को वे पुन: मार्गी हो जाएंगे। गुरु की इस उल्टी चाल से 5 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य।
 
 
1. वृषभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होगा। इस वक्री चाल से आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी और व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। आपकी कार्य प्रणाली में बदलावा होगा।
 
2. मिथुन : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 10वें भाव में वक्री होगा। इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है और व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ होगा और व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।
 
3. कर्क: बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 9वें भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में उन्नति होगी। आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।
 
4. कुंभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों एवं वरिष्ठों से अधिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि आपके खर्चें बढ़ जाएंगे।
 
5. मीन : आपकी राशि के पहले भाव में गुरु की वक्री चाल से आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अचानक बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अच्‍छी स्थिति रहेगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंध में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
ये भी पढ़ें
इस बार हरियाली अमावस्या कब है, क्या करें इस दिन?