बुध की उल्टी चाल से मचेगी हलचल! जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान
ग्रह-नक्षत्रों की चाल में जब 'बुध' उल्टी चाल यानी वक्री होते हैं, तो जिंदगी की रफ्तार में थोड़ा ट्विस्ट आ जाता है। 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:14 बजे बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी मित्र राशि 'तुला' में वक्री होने जा रहे हैं। 13 नवंबर तक वे वक्री रहेंगे लेकिन इसी राशि में वे 2 दिसंबर तक रहेंगे। वैसे तो तुला का प्रभाव इंसान में कला, संगीत और सूझ-बूझ को निखारता है, पर बुध का यह उल्टा घूमना सीधे-सीधे फैसलों और प्लानिंग में थोड़े रोड़े अटका सकता है। आइए जानते हैं कि इस उल्टी चाल का आपकी राशि पर क्या और कैसा असर पड़ने वाला है!
• मेष– Aries (एरीज़)
मेष वालों के लिए बुध का यह बदलाव सातवें भाव (साझेदारी और मैरिड लाइफ) में हो रहा है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बेवजह की बहस से बचें। नए शादीशुदा लोग थोड़ा संभलकर चलें। पार्टनरशिप के बिजनेस में साफ-सफाई रखें। एक खास सलाह— इस दौरान वाई-फाई, टीवी या कोई भी नया गैजेट खरीदने का प्लान है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें!
• वृषभ– Taurus (टॉरस)
आपकी राशि के लिए बुध बहुत प्यारे ग्रह हैं, लेकिन छठा भाव (चुनौतियों और सेहत का घर) में इनका वक्री होना थोड़ा संभलने का इशारा कर रहा है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना बनती बात बिगड़ सकती है। पैसों की बचत पर असर पड़ सकता है। अगर आप बैंकिंग, आईटी या डेटा से जुड़े काम में हैं तो री-चेक करके ही फाइल आगे बढ़ाएं। विदेश यात्रा की फाइल लगा रहे हैं तो कागजात ध्यान से जांच लें।
• मिथुन– Gemini (जेमिनी)
मिथुन वालों के लिए बुध आपके खुद के स्वामी हैं और आपके पांचवें भाव (लव, पढ़ाई और इन्वेस्ट) में वक्री हो रहे हैं। अपनी सेहत और लाइफस्टाइल को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। स्टूडेंट्स अपने नोट्स संभालकर रखें। शेयर मार्केट या किसी भी रिस्की जगह पैसा लगाने से अभी दूर ही रहें। हां, यह समय पिछले एक साल के आर्थिक फैसलों को रिव्यू करने और गलतियों को सुधारने के लिए बेहतरीन है।
• कर्क– Cancer (कैंसर)
बुध आपकी राशि के चौथे भाव (घर-परिवार और सुख) में वक्री हो रहे हैं। घरेलू गैजेट्स या गाड़ी में अचानक कुछ खराबी आ सकती है। मम्मी की सेहत का थोड़ा ज्यादा ख्याल रखें। जो लोग राइटिंग, मीडिया या इन्फ्लुएंसिंग के फील्ड में हैं, उन्हें थोड़ा 'राइटर्स ब्लॉक' या काम में अड़चन आ सकती है। लंबी दूरी की यात्राएं टल सकती हैं, शांत रहकर वक्त बिताएं।
• सिंह– Leo (लियो)
सिंह वालों के तीसरे भाव (संवाद और कॉन्फिडेंस) में बुध की उल्टी चाल शुरू हो रही है। बातचीत में कड़वाहट या गलतफहमी आ सकती है, इसलिए किसी से भी वादा करने से पहले सोचें। अपने फोन, लैपटॉप का डेटा बैकअप जरूर ले लें, कोई खराबी आ सकती है। पैसों के मामले में रिस्क न लें, बल्कि अपनी पुरानी आर्थिक गलतियों से सीखकर प्लान बनाएं।
• कन्या– Virgo (वरगो)
कन्या राशि के तो स्वामी ही बुध हैं और उनका दूसरे भाव (धन और वाणी) में वक्री होना सीधे आपकी जेब और बोलचाल पर असर डालेगा। ऑफिस में छोटे-मोटे इश्यू हो सकते हैं और काम दोबारा करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा खर्चा आपकी सेविंग्स हिला सकता है। कड़वी बात बोलने से बचें, वरना पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। अपने गले और सेहत का ध्यान रखें।
• तुला– Libra (लिब्रा)
बुध आपकी ही राशि यानी आपके पहले भाव (लग्न) में वक्री हो रहे हैं। अगर आप मीडिया, पब्लिक लाइफ या किसी लीडरशिप रोल में हैं, तो थोड़ा लो-प्रोफाइल रहें और अपनी इमेज को लेकर सावधान रहें। स्किन या नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। गैर-जरूरी खर्चों पर ब्रेक लगाने और खुद का आत्मविश्लेषण करने के लिए यह बहुत सही समय है।
• वृश्चिक– Scorpio (स्कॉर्पियो)
आपकी राशि के बारहवें भाव (खर्च, विदेश और अस्पताल) में बुध का गोचर हो रहा है। अगर आपका काम ट्रेवलिंग का है, तो थोड़ी थकावट और अड़चनें आ सकती हैं। पुराने हेल्थ इश्यू दोबारा परेशान न करें, इसलिए रुटीन चेकअप रखें। बिना सोचे-समझे किए गए निवेश नुकसान दे सकते हैं। ऑफिस में पीठ पीछे बुराई करने वालों से सतर्क रहें और असली-नकली दोस्तों की पहचान करें।
• धनु– Sagittarius (सैजिटेरियस)
धनु जातकों के ग्यारहवें भाव (इनकम और सोशल सर्कल) में यह हलचल हो रही है। दोस्तों या नेटवर्क सर्कल में कोई मिस-कम्युनिकेशन हो सकता है। मैरिड लाइफ और करियर दोनों जगह संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। लाइफपार्टनर का मूड खराब हो तो उन्हें मनाने में देरी न करें। किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट का फैसला अभी के लिए होल्ड पर रख दें।
• मकर– Capricorn (कैप्रिकॉर्न)
मकर राशि के दसवें भाव (करियर और कर्म) में बुध वक्री हो रहे हैं। ऑफिस में डॉक्यूमेंटेशन में लापरवाही भारी पड़ सकती है, हर पेपर ध्यान से पढ़ें। राजनीति या पब्लिक सेक्टर से जुड़े लोग सोच-समझकर बयान दें। सीनियर्स या मेंटर्स के साथ बात करते वक्त मर्यादा न भूलें। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी।
• कुंभ– Aquarius (एक्वेरियस)
आपके नौवें भाव (भाग्य, पिता और धर्म) में बुध की उल्टी चाल शुरू होगी। अगर किसी ट्रिप, पासपोर्ट या वीजा का काम अटका है, तो थोड़ा और सब्र रखना पड़ सकता है। पिता या टीचर्स के साथ वैचारिक मतभेद से बचें। लव लाइफ में एक-दूसरे को टाइम दें और बात दिल में दबाने की बजाय खुलकर शेयर करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के सामान और नोट्स व्यवस्थित रखें।
• मीन– Pisces (पाइसेज)
मीन राशि के आठवें भाव (गुप्त बातें और अचानक बदलाव) में बुध वक्री हो रहे हैं। सेहत के मामले में कोई लापरवाही न बरतें—खासकर इंफेक्शन या स्किन एलर्जी से बचाव रखें। ससुराल पक्ष से बातचीत में क्लैरिटी रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो। घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान अचानक खराब होकर खर्चा करा सकता है। शांत रहकर इस दौर को निकलने दें।

