1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. bhadra-rajyog-starts-5-zodiac-signs-karma-bhagya-fruits-astrology

आज से भद्र राजयोग शुरू, 5 राशियों के लिए कर्म और भाग्य के फल मिलने का खुलेगा ताला

Earth and the planet Mercury in the image.
Budh ki vakri chaal 2026: 7 जुलाई को बुध ग्रह ने खुद की राशि मिथुन में प्रवेश किया है जहां पर वे 5 अगस्त 2026 रहने वाले हैं। जब बुध खुद की राशि में गोचर करते हैं तो भद्र नामक राजयोग बननता है। इससे बुद्धि, चतुराई, तर्क और वाणी का प्रभाव बढ़ जाता है। कौशल, लेखन, गणित, कारोबार और सलाहकर के क्षेत्र में सफल रहता है। आइए जानते हैं कि बुध का यह पावरफुल गोचर किन 5 राशियों के लिए 'लॉटरी' साबित होने वाला है।

1. वृषभ राशि (Taurus)

यह गोचर आपकी राशि के द्वितीय यानी धन और वाणी के भाव में होने जा रहा है। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आपको उत्तम भोजन, आभूषण व भौतिक सुख-साधनों का पूरा आनंद मिलेगा। आपकी संचार शैली इतनी प्रभावशाली रहेगी कि आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में बुध देव वक्री स्थिति में रहेंगे, जिसके कारण कार्यों में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि, धैर्य बनाए रखें, भाग्य आपके साथ है।
 

2. सिंह राशि (Leo)

आपकी राशि के एकादश यानी लाभ भाव में यह गोचर होने जा रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अत्यंत श्रेष्ठ रहने वाला है। व्यापार में बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा जातकों को मनचाही सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपको मित्रों और भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।

3. वृश्चिक राशि (Scorpio)

यह गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टम भाव का यह गोचर आपके लिए कई सुखद आश्चर्य लेकर आ सकता है। आपको पैतृक संपत्ति या किसी गुप्त मार्ग से अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है, जिससे समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा। इस समय कुंडली में शनि और मंगल का भी प्रभाव रहेगा। इसलिए अपने क्रोध और वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। किसी से भी कटु वचन बोलने से बचें।
 

4. मकर राशि (Capricorn)

आपकी राशि के छठे यानी शत्रु व रोग भाव में यह गोचर होने जा रहा है। यदि आप लेखन, कला, साहित्य या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपको बड़ी ख्याति दिलाएगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। इसके अलावा, यदि आप लंबे समय से किसी कर्ज या लोन की वजह से परेशान थे, तो इस अवधि में आपको उससे मुक्ति मिल सकती है।

5. मीन राशि (Pisces)

यह गोचर आपकी राशि के चतुर्थ यानी सुख और माता के भाव में होने जा रहा है। इसके प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली और शांति का वातावरण रहेगा। आपको माता जी का पूरा स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे और समाज के प्रभावशाली व रसूखदार लोगों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें