कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान
Angarak grahan yog kumbh rashi: कुंभ राशि में पिछले माह से ही सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग और मंगल एवं राहु की युति से अंगारक योग बना हुआ है। यह योग पूर्णत: 2 अप्रैल को ही समाप्त होगा। इस योग के चलते किसी बड़े नुकसान से बचने के लिए 4 राशि के जातकों को धैर्य और सावधानी से काम करना होगा। चलिए जानते हैं कि कौनसी है वे 4 राशियां।
1. कर्क: Cancer
आपकी कुंडली के अष्टम भाव का यह योग बना है जो चुनौतियों का संकेत दे रहा है। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है और आर्थिक तंगी के कारण लोन लेने की नौबत आ सकती है। जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, डॉक्टर्स या लॉयर है उनके लिए यह गोचर अच्छा रहेगा लेकिन बाकी लोगों के लिए कोई गारंटी नहीं। दांतों और पैरों के दर्द को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ बहस से बचें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
2. सिंह: Leo
आपकी कुंडली के सप्तम भाव में यह योग बना है जो गोचर रिश्ते बिगाड़ सकता है। हालांकि आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा विदेशी प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। निवेश के लिए यह बेहतरीन समय है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग हैं। सकारात्मक और खुशमिजाज रहेंगे तो शुभ होगा। किसी से किसी भी प्रकार का झगड़ा न करें। राशि पर ढैय्या चल रही है।
3. मकर: Capricorn
आपकी कुंडली के दूसरे भाव में यह ग्रहण बना है जो गोचर धन और परिवार से संबंधित मामलों में क्षति पहुंचा सकते हैं। हालांकि पुरानी पैतृक संपत्ति से अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन करियर में असंतुष्टि रहेगी। नौकरी छोड़ने का विचार मन में आ सकता है। हालांकि अचानक से खर्चा हो सकता है। आंखों में जलन और पाचन की समस्या हो सकती है। अपनी बात कहते समय सावधानी बरतें। मनमुटाव से बचकर रहें।
4. कुंभ: Aquarius
आपकी कुंडली के प्रथम यानी लग्न में सूर्य का गोचर आपके अहंकार और क्रोध को बढ़ा सकता है इसलिए विनम्र रहें। विनम्रता से आप सफलता के नए झंडे गाड़ेंगे। ऑफिस के कलीग्स और सीनियर आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पेशेवर अंदाज से बड़ा विस्तार करेंगे। नए दोस्त बनेंगे और रिश्ता मधुर रहेगा।
हेल्थ: आपको सेहत पर ध्यान रखना होगा।