गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 5 to 11 March 2018 Weekly Horoscope

5 से 11 मार्च 2018 : साप्ताहिक राशिफल...

5 से 11 मार्च 2018 : साप्ताहिक राशिफल... - 5 to 11 March 2018 Weekly Horoscope
* क्या खास लेकर आया है आपके लिए यह सप्ताह, जानिए...
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
अपनी मेहनत और लगन के कारण पढ़ाई के स्तर पर आपका नाम सबसे ऊंचा रहने वाला है। पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा किए गए काम का भरपूर फायदा मिलता नजर आ रहा है, ऊपरी स्तर तक सबको प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके बारे में तहकीकात करने वाला है। घर में कोई उत्सव मनाए जाने की संभावना है। संपत्ति से संबंधित कोई फैसला लेने से बचें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मरुन
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
पेशेवर स्तर पर यदि आपने किसी तथ्य को छुपाया भी है तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा करना ठीक नहीं होगा, कोई आपके भरोसे का फायदा उठाकर पैसा लूट सकता है। सेहत को लेकर अपने बच्चे की सलाह को नजरअंदाज करना आपको महंगा पड़ सकता है। प्रेमी के साथ वक्त बिताना मुश्किल लग रहा है, चाहकर भी समय नहीं निकाल सकते।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग: गहरा लाल
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल के सभी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ने वाला है। पेशेवर स्तर पर कुछ नया शुरू किए जाने की संभावना है। किसी से नजदीकी बढ़ाने के लेकर आप द्वंद्व में रहेंगे। घर के किसी नाराज सदस्य को मनाने के लिए आपको अपनी सभी शक्ति लगानी पड़ सकती है। किसी सामान को सही मूल्य पर खरीदने के लिए उचित समय का इंतजार करना सही रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
 
कर्क
(जुलाई 22-अगस्त 22)
 
किसी प्रतियोगी स्थिति में आपका प्रदर्शन शानदार रहने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में उच्च स्थान पाने के संकेत हैं। कोई स्कॉलरशिप मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आहिस्ता-आहिस्ता वृद्धि करने वाले अपने परिणाम से सबको चौंका सकते हैं। आप में से कुछ लोग घर का रेनोवेशन करने पर विचार कर सकते हैं। हेल्दी विकल्प तलाशना समय की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा स्काई
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर सही कदम उठाए जाने की उम्मीद है। आपके अथक प्रयास से आपके पढ़ाई के स्तर में जबरदस्त सुधार होने की संभावना है। गृहिणियां घर में होने वाले किसी समारोह की तैयारी में व्यस्त रहने वाली हैं। सकारात्मक सोच की वजह से आप किसी भी काम में अच्छा परिणाम देने में सक्षम साबित होंगे। घर आने वाले किसी मेहमान को लेकर कोई कन्फ्यूजन रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : कॉफी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
दोस्तों या रिश्तेदारों के घर आने के कारण आपका मन उत्साहित रहने वाला है। डेडलाइन के अंदर काम पूरा करने के लिए आपको कोई समझौता करना पड़ सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ विचार में भेद होने से बहस होने की संभावना है, सावधान रहें। आप में से कुछ लोग अपनी आर्थिक अवस्था में बड़ा सुधार लाने वाले हैं। आपको अपने मन की बात किसी से कहने का मौका मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
घरेलू स्तर पर गृहिणियों द्वारा किया गया प्रयास बहुत अच्छा रहेगा। सबकी प्रशंसा मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर के संबंधों को बांधे रखने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सबकुछ सहज बने रहने से आपको बहुत संतुष्टि का अनुभव होने की उम्मीद है। दोस्तों की टोली के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। यात्रा बहुत रोमांचक रहने वाली है। जिस चीज को आप सस्ते में खरीद सकते हैं, उसे ज्यादा पैसे देकर खरीदना कोई समझदारी नहीं होगी।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आपके द्वारा कार्यस्थल पर अपने अधिकार का भरपूर इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। परिवार के किसी नौजवान से प्रभावित होना पेशेवर स्तर पर आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। सहकर्मी से प्रेम की शुरुआत होने के संकेत हैं। अस्वस्थ चल रहे लोगों को लाइफस्टाइल में परिवर्तन से बहुत फायदा मिलेगा। किसी खास मामले में परिवार के सदस्य को गाइड किए जाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का स्लेटी
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
रोमांस के लिए दिन आपके पक्ष में साबित होगा। यदि आपके पास अपनी गाड़ी है तो कोई आपको एक रोमांचक यात्रा पर चलने के लिए कह सकता है। पेशेवर स्तर पर आहिस्ता-आहिस्ता होने वाला सुधार आपको मानसिक शांति दे सकता है। अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने की संभावना है। रेंट के लिए घर तलाश रहे लोगों को किस्मत का साथ मिलने वाला है। बिना किसी खास कारण के आप खुद को समाज से कटा हुआ महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कार्यस्थल पर होने वाला किसी समस्या को समझदारी से हल करने की जरूरत है। घर में होने वाले किसी समारोह के कारण उत्साहित और व्यस्त रहेंगे। किसी पार्टी या समारोह में बुलाए जा सकते हैं। प्यार के मामले में लकी साबित होंगे। किसी चीज पर थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च हो जाने से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन आपको इसे बड़े संदर्भ में देखने की जरूरत है। स्वास्थ्य समस्या रहने के बाद भी आप ऊर्जावान नजर आएंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न आने की संभावना है। आप में से कुछ लोग पैसा बचाने के लिए अपनी यात्रा में कमी ला सकते हैं। कार्यस्थल पर जरूरी कामों को कल पर टालना सही नहीं होगा। घर में कोई समारोह रहने के कारण व्यस्त रहने वाले हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे महत्वपूर्ण सलाह मांग सकता है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आप अपने प्रेमी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। प्रसन्न मन और उत्साह से आप अपनी शाम खूबसूरत बना सकते हैं। कोई स्वयं को आपका ऋणी महसूस कर सकता है। कार्यस्थल या समाज सब जगह पर किसी के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखने का प्रयास कर सकते हैं। बॉस क्या करने जा रहे हैं, इसका अंदाजा आप पहले ही उनका दिमाग पढ़कर लगा सकते हैं। आपको विरासत में कुछ प्राप्त होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 1
ये भी पढ़ें
कुंडली से जानें कैसा होगा आपका भावी जीवनसाथी...