शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 5 May Horoscope

5 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

5 मई 2018 का राशिफल और उपाय...।  5 May Horoscope, - 5 May Horoscope
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद न करें। व्यस्तता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नए अनुबंध संभव हैं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वाभिमान बना रहेगा। विवाद में न पड़ें। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपरिचितों पर विश्वास न करें। व्ययवृद्धि होगी। चिंता बढ़ेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
ये भी पढ़ें
7 से 13 मई 2018 : साप्ताहिक राशिफल