गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 April Horoscope

4 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

4 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 4 April Horoscope
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 
मेष- कम प्रयास से अधिक लाभ होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धनलाभ होगा। विवाद न करें। प्रतिष्ठित व्यक्ति सहायता करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- विरोध होगा। उत्साहजनक सूचना मिलेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पूछ-परख रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- अपव्यय होगा। दूसरों पर भरोसा न करें। कुसंगति से हानि होगी। जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बकाया वसूली होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। प्रति‍ष्ठा बढ़ेगी। चिंता रहेगी। प्रसन्नतादायक कार्य होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- धार्मिक आस्था बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम न लें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 

मकर- संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति होगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता निश्चित है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- स्वास्थ्य नरम रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बुरी सूचना से तनाव रहेगा। झगड़ों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
 
ये भी पढ़ें
प्रतिदिन अवश्य पढ़ें पवित्र राम चालीसा...