गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 May - 2 June Horoscope
Written By

साप्ताहिक राशिफल : कैसे होंगे आने वाले 7 दिन

साप्ताहिक राशिफल : कैसे होंगे आने वाले 7 दिन - 27 May - 2 June  Horoscope
मेष :
 
आपके पास पछताने के लिए कई मुद्दे हैं लेकिन अफसोस जताने के बदले सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत कामयाब होने की पूरी संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर बदलाव आपके हक में रहने वाला नहीं है लेकिन हौसला रखने की जरूरत है, सबकुछ ठीक हो सकता है। किसी तुच्छ मुद्दे को लेकर घर का माहौल खराब होने की आशंका है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लाल
 
वृषभ
 
आपका कोई करीबी आपके लिए पहेली बन सकता है, उसे लेकर आप सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं। व्यक्तिगत मोर्चे पर जो कुछ दायित्व आपके ऊपर है, इस वक्त उसे पूरा करना आपके लिए ज्यादा जरूरी है। दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताए जाने की संभावना है। परेशान करने वाला कोई विवाद अब संतोषजनक रूप से सुलझ जाने के संकेत दिख रहे हैं। किसी की सहायता से आप अपनी शारीरिक समस्या का पता लगा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नीला
 
 
मिथुन
 
इस समय आपके लिए लोगों का विश्वास हासिल करना ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप इस दिशा में प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आप किसी की सहायता कर सकते हैं, जो उसके लिए वरदान साबित होने वाला है। व्यापारी या खुदरा विक्रेता को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। रोमांटिक मोर्चे पर संभव है कि आप जिसे चाहते हैं, वो भी आपकी ही पहल का इंतजार कर रहा हो। रुके हुए कामों को पूरा किए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
कर्क
 
आप किसी की खातिर हद से आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के खराब मूड का शिकार होना पड़ सकता है, इसका सामना करने के लिए तैयार रहें। आपके पक्ष में कुछ निर्णय लिया गया है जिसकी भरपाई करने की कोशिश की जा सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप पर ज्यादा बोझ बढ़ने की संभावना है लेकिन आप इसे पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। किसी रोमांचक जगह पर घूमने जाने की योजना बनाए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
 
 
सिंह
 
आप अपने थोड़े से विवेक का इस्तेमाल कर पेशेवर मोर्चे पर किसी उलझन से बच सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीजों को हल्के में लेने से बचें। आपको ऑफिशियल ट्रिप पर भेजे जाने का विरोध हो सकता है और चतुराई से परिस्थिति को संभाल सकते हैं। आपका सारा ध्यान आपके काम पर रहने वाला है। आपके निजी जीवन में कुछ ऐसा हो रहा है, जो पूर्णरूप से आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। थोड़ी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मेजेंटा
 
कन्या
 
सामाजिक तौर पर अपना दायरा बढ़ाने और नए दोस्त बनाने पर आपका ध्यान हो सकता है। वर्तमान स्थिति में आगामी महत्वपूर्ण काम के लिए आपको भाग्य का सहारा ढूंढना पड़ सकता है। भविष्य में अच्छा रिटर्न पाने के मकसद से किसी आकर्षक निवेश में पैसा लगाने की संभावना है। किसी आयोजन के लिए आमंत्रण पत्र भेजते हुए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। व्यायाम में नियमित नहीं रहने के कारण आपको निराशा हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी
 
तुला
 
पेशेवर मोर्चे पर आपके द्वारा की गई पहल का सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से मिलकर ढेर सारी खुशियां बटोर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर कुछ नया लागू किए जाने की संभावना है। एक सम्मानजनक परियोजना के लिए किसी के मन में आपका नाम सबसे पहले आने वाला है लेकिन अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वे आपके पैर खींच सकते हैं। जीवनसाथी से कोई अच्छी सलाह मिलने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
वृश्चिक
 
पेशेवर मोर्चे पर सतर्क रहने की जरूरत है, स्थिति आपके प्रतिकूल हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति में जोखिम उठाना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग के संदर्भ में कोई आपको भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर कुछ समस्याएं आपको परेशान करेंगी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, जल्द ही समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
धनु
 
अपने काम को लेकर आश्वस्त रहने की जरूरत है, आप इसके लिए उत्तरदायी ठहराए जा सकते हैं। करियर के मोर्चे पर आपका समय बदलने की पूरी संभावना है। प्रयास का परिणाम मिलने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर सभी रुकावटों को दूर कर अनुकूल स्थिति बनाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांचक शाम बिताने के लिए योजना बना सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर खुद को समर्पित कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
 
मकर
 
पेशेवर मोर्चे पर कोई भी पहल करने से पहले दिए गए निर्देशों का पालन न करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर और मेहनत करने की जरूरत है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने के चक्कर में किसी महत्वपूर्ण काम से भटक जाने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर आपकी सहभागिता की सराहना संभव है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच
 
कुंभ
 
आप वर्तमान में जो भी काम कर रहे हैं उसे बेहतर तरीके से पूरा किए जाने की संभावना है, भले ही इसके लिए आपको ज्यादा पैसा क्यों न खर्च करना पड़े। किसी करीबी की जरूरत में उसके साथ खड़े नजर आने के कारण आपको अन्य लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर दोस्त के साथ मिलकर कुछ योजना बना सकते हैं जिसमें परस्पर आप दोनों का फायदा होगा। अवकाश के लिए अपने बॉस के आगे-पीछे घूमना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
मीन
 
व्यक्तिगत तौर पर आप जिस किसी काम में लगे हैं, उसमें पूर्ण संतुष्टि मिलने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर बेवजह दखल देने वाले किसी इंसान को शुरुआत में ही रोक सकते हैं। किसी के द्वारा कही गई बात या काम से आपको तकलीफ पहुंचने की संभावना है। घरेलू मामले में आपके नजरिए को दरकिनार किया जा सकता है जिससे आपको चोट पहुंचने की आशंका है। नवविवाहित लोग नैसर्गिक सुख की अनुभूति में डूबे रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लेमन