शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 27 December Horoscope
Written By Author पं. उमेश दीक्षित

27 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

27 दिसंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि - 27 December Horoscope
दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे...  


 
मेष- धन की आवक खुलेगी। कोई बड़ा कार्य होगा। उत्साह बढ़ेगा। उन्नति के द्वार खुलेंगे। यात्रा से लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 


 


वृषभ- आय के साधन बढ़ेंगे। दुर्घटनादि से बचें। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल व गुड़ का दान करें।
 
 


 


मिथुन- धार्मिक यात्रा हो सकती है। लाभार्जन होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। उत्साह वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- ता‍मसिक भोजन न करें।
 
 


 


कर्क- चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। विवाद से बचें। मनोनुकूल कार्य न होने से क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से बनी वस्तुएं दान करें।
 
 


 


सिंह- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। उन्नति होगी। संपर्क बढ़ाएं। लाभ में बढ़ोतरी होगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


कन्या- संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। लगातार कोशिश करें, भाग्य साथ देगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- बहते पानी में कोयले बहाएं।
 
 




 

तुला- मेहनत अधिक होगी। आनंदोत्सव का निमंत्रण मिल सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।
 
 


 


वृश्चिक- पराक्रम वृद्धि होगी। लाभ कम रहेगा। धन प्राप्ति में अवरोध होगा। विवादादि से हानि हो सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें। 
 
 

 

धनु- यात्रा में सावधानी आवश्यक है। श्रम अधिक तो लाभ अधिक चरितार्थ होगा। विद्याध्ययन की बाधा दूर होकर उन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को ध्वजा चढ़ाएं।
 
 


 


मकर- आय के साधनों में वृद्धि होगी। बाहरी मदद से कार्य होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को वस्त्र भेंट करें।
 
 


 


कुंभ- प्रयास करने पर धनागम बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के द्वार खुलेंगे, प्रयास करें। संपर्कों का लाभ लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

 


मीन- व्ययवृद्धि होगी। कार्यों में रुकावट आकर लाभ में कमी होगी। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।