बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 May Daily Horoscope

10 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

10 मई 2018 का राशिफल और उपाय...। 10 May Daily Horoscope - 10 May Daily Horoscope
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। धनहानि संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में झुकाव रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। आय में कमी होगी, धैर्य रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्तता रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। थकान रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ समय।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। परीक्षा इत्यादि में सफलता मिलेगी। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कानूनी बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें।
ये भी पढ़ें
मई 2018 का मासिक भविष्यफल (पढ़ें चन्द्र राशि पर आधारित)