शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 July Daily Horoscope
Last Updated : शनिवार, 1 जुलाई 2017 (10:59 IST)

12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...

12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं... - 1 July Daily Horoscope
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  शत्रु भय रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। विवेक का प्रयोग लाभ देगा।
 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य :  आंखों में चोट लग सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। धनार्जन होगा।
 
 

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य :  शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन आएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। हानि होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य :  पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। जोखिम न लें।
 
 
 

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। सम्मान मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा।
 
 
 

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  अपव्यय होगा। तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
 
 

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  नई योजना बनेगी। रुके कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद न करें।
 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।
 
 
 

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -   'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य :  जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

 
ये भी पढ़ें
इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए