शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. साप्ताहिक राशिफल (28 से 4 सितंबर 2011)

साप्ताहिक राशिफल (28 से 4 सितंबर 2011)

मेष : नई खुशियां प्राप्त होगी

Hindi Astro Information Rashiyan | साप्ताहिक राशिफल (28 से 4 सितंबर 2011)
मेष
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत देगी। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनैतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद।
आजीविका क्षेत्रों की सफलता से मन में जोश व जुनून रहेगा। कारोबार को बढ़ाने की युक्ति सफल रहेगी। व्यावसायिक व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में आ रही परेशानियां कम होंगी। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी। लेन-देन व निवेश के लिहाज से यह समय कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में तीखी प्रतिक्रिया से बचें यह संबंधों को प्रभावित कर सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ग्रे।
स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। आत्मविश्वास व बौद्धिक क्षमताओं में इजाफा होगा। आपका कार्य व व्यवहार अनुकरणीय रहेगा। माता-पिता व बंधु पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। कोई योग्य व सुशील जीवन साथी जीवन को संवारेगा। संबंधित स्रोतों की आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं, प्रयास जारी रखें। भू-जायदाद व वाहनों की खरीददारी में सावधानी रखें, उसके लाभकारी पहलुओं के साथ ही कानूनी तथ्यों को भी समझ लें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
इस सप्ताह कोई मनपसंद वस्तु प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। माता-पिता की सेवा व वृद्धजनों के सत्कार से सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सुखमय वैवाहिक जीवन में प्रवेश की वेला दस्तक देगी। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव न हों, इसलिए किसी के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। गाय को हरा चारा व पक्षियों को दाना डालें।

सिंह
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
सप्ताह की शुरुआत से ही कारोबार में तरक्की की ओर दौड़ेंगे। प्रतियोगी व तकनीकी क्षेत्रों की निपुणता का लाभ प्राप्त होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ कार्यक्षमताओं को निखारने के अवसर रहेंगे। संबंधित क्षेत्रों की सफलता से मनोबल उच्च होगा। सप्ताहांत में नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। किसी पर अनावश्यक क्रोध न करें। यह सेहत व सम्मान को खराब कर सकता है। धर्म स्थलों में देशी घी व आटे का दान दें।

कन्या
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग सफेद।
स्वास्थ्य मामले सुखद व उन्नत रहेंगे। यदि किसी प्रकार की पीड़ा है, तो वह समाप्त होगी। सुव्यवस्थित दिनचर्या का भरपूर लाभ मिलेगा। भवन व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। पिता से धन लाभ होगा। कला, साहित्य, लेखन व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। किसी के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, यह हानिप्रद हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग भूरा।
आपके प्रयासों को शुरुआती दौर से ही सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। पद के साथ जिम्मेदारियों का भार भी बढ़ेगा। किन्तु अपनी बुद्धिमत्ता से उन्हें निभाने में सफल रहेंगे। जीवन स्तर को उच्च बनाने की कोशिशें रंग लाएंगी। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। किन्तु प्रेम संबधों में छुट-पुट तनाव भी उभर सकते हैं। उत्तेजित होने से बचें। पक्षियों को दाना डालें व धर्म स्थल में दालें दान दें।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
शिल्पकला, मोटर वाहन, पर्यटन व बैंकिग के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर रहेंगे। व्यापारिक घाटे की कुछ हद तक भरपाई करने में मदद मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रतियोगी व शैक्षिक संदर्भों की सफलता हेतु तुलनात्मक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सहपाठियों से अनावश्यक न उलझें व तथ्यहीन बातों से बचें। माता-पिता से स्नेह व लगाव बढ़ेगा। किसी गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

धनु
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग आसमानी।
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। सुन्दर, सुशील व योग्य जीवन साथी सुरीले सपनों को सजाएगा। सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से युक्त रहेगी। प्रतियोगी व सत्रात्मक परीक्षाओं में बढ़िया सफलता मिलेगी। किन्तु तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें। पिता से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मिलजुल कर चलें, अनावश्यक गुस्से से बचें। विदेश संदर्भों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं।

मकर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
वैवाहिक जीवन का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्य व शैक्षिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के सम्मान हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। आय के साधन धीरे-धीरे उन्नत होंगे। आपके प्रयासों के बढ़िया परिणाम कुछ अन्तराल के बाद प्राप्त होंगे। राजनैतिक व सामजिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। धर्म स्थल में दो किस्म की पीली दालें दान दें।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
व्यावसायिक सफलता के रास्ते खुलेंगे। अनुबंध व समझौते के किसी खास दस्तावेजों पर हस्ताक्षर संभव है। ईष्ट मित्रों के साथ कोई प्राकृतिक व धार्मिक यात्रा हो सकती है। जमीन-जायदाद के कुछ मामलों में अदालत के दरवाजे खटखटाने पड़ सकते हैं, सूझबूझ व धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यदि सेहत में गिरावट है तो वह समाप्त होगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। पक्षियों को दाना डालें।

मीन
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली चॉकलेट।
इस सप्ताह प्रकाशन, पत्रकारिता, संचार, बैंकिंग, मोटर वाहन के व्यवसाय को तीव्र गति देने की उत्सुकता रहेगी। स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में पकड़ बनाने की भागदौड़ में इजाफा होगा। बेटा-बेटी को पवित्र परिणय सूत्र में पिरोने की चिंता रहेगी। निर्माण कार्यों में अधिक धन खर्च होगा। प्रेम प्रसंगों में तनाव न हो इसलिए क्रोध से बचें। हड़बड़ी व जल्दबाजी में लिए गए निर्णय विपरीत हो सकते हैं। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।