गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Lord Ganesha Gayatri Mantra
Written By

हर प्रकार की सिद्धि दिलाता है गणेश गायत्री मंत्र...

हर प्रकार की सिद्धि दिलाता है गणेश गायत्री मंत्र... - Lord Ganesha Gayatri Mantra
जानिए कैसे और किन विशेष मंत्रों से करें श्रीगणेश की पूजा... 
 
बुधवार के दिन श्रीगणेश की विशेष मंत्रों से पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है। विघ्न और संकटों से बचाकर जीवन के हर सपने व इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी गई है। 

जानिए, प्रतिदिन या प्रति बुधवार कैसे और किन विशेष मंत्रों से श्री गणेश की पूजा करें-
 
- सुबह सूर्योदय से पहले जागें और स्नान करें।
 
- घर या देवालय में पीले वस्त्र पहन श्रीगणेश की पूजा सिंदूर, दूर्वा, गंध, अक्षत, अबीर, गुलाल, सुंगधित फूल, जनेऊ, सुपारी, पान, मौसमी फल व भोग में लड्डू अर्पित करें।
 
- पूजा के बाद पीले आसन पर बैठ नीचे लिखे अचूक श्रीगणेश मंत्र से पूजन संपन्न करें। 
 


 
आगे पढ़ें तुरंत फलदायी श्रीगणेश गायत्री मंत्र : -
 

 श्रीगणेश गायत्री मंत्र : -


 

 
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।